Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन

महापौर के सोशल मीडिया पर 25 लाख खर्च की ख़बरें झूठी!

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबईमुंबई की महापौर रितु तावड़े के पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने की खबरों को लेकर महापौर कार्यालय ने सफाई दी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की खबरें पूरी तरह से तथ्यहीन और भ्रामक हैं। महापौर कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स में चल रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि महापौर के सोशल मीडिया प्रचार पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे, जो कि यह सच नहीं है।

बीएमसी प्रशासन के मुताबिक, ‘MyBMC’ सहित बीएमसी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को संभालने के लिए दो साल पहले एक तय टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 'Ms. Runtime Solutions Private Limited' नामक कंपनी को नियुक्त किया गया था। यह कंपनी बीएमसी को सोशल मीडिया संचालन के लिए तकनीकी मैनपावर उपलब्ध कराती है। इसी संस्था के माध्यम से महापौर कार्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी हैंडल किया जाता है। इसके लिए महापौर कार्यालय ने अलग से किसी संस्था की नियुक्ति नहीं की है और न ही किसी विशेष प्रचार अभियान के निर्देश दिए हैं।
बीएमसी ने बताया कि इसी कंपनी का कार्यकाल अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक एक साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव स्टैंडिंग कमेटी में पहले ही पारित हो चुका है। यह व्यवस्था पूरे बीएमसी के सोशल मीडिया संचालन के लिए है, न कि केवल महापौर कार्यालय के लिए। महापौर कार्यालय ने मीडिया से आग्रह किया है कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत न किया जाए।

लीप इंडिया आईपीओ! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी ये खबर भी पढ़े : लीप इंडिया आईपीओ! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हाथियों का झुंड, सामने से आई एक्सप्रेस

घटना लंका रेंज के हवाईपुर का गुवाहाटी। असम के होजाई जिले में हाथियों के झुंड के रेलवे ट्रैक पार करने...
राष्ट्रीय 
रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हाथियों का झुंड, सामने से आई एक्सप्रेस

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

मोरान-मटक समुदाय को आधार आवेदन में 31 मार्च 2027 तक खास छूट

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मूलनिवासी समुदायों के...
राष्ट्रीय 
मोरान-मटक समुदाय को आधार आवेदन में 31 मार्च 2027 तक खास छूट

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न