वाराणसी एयरपोर्ट पर शिवसेना नेता की पिस्टल से फायर

दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई/वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व नगरसेवक कमलेश केदारनाथ राय के लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक फायर हो जाने से दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवसेना नेता कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-1810 से रविवार सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाले थे। एयरपोर्ट के सुरक्षा जांच क्षेत्र में जब उनके सामान और लाइसेंसी हथियार की जांच की जा रही थी, तभी उनकी 7.62 मिमी पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे किसी को नहीं लगी, लेकिन इसके छिटकने से वहां ड्यूटी पर मौजूद दो सुरक्षाकर्मी, रोहित राज और सुमन कुमारी घायल हो गए।

इस घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल दोनों सुरक्षाकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पता चला कि कमलेश राय के पास पिस्तौल के अलावा 21 जिंदा कारतूस भी मौजूद थे। हालांकि, हथियार लाइसेंसी बताया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान गोली चलने की घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा-व्यवस्था और हथियारों के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत ये खबर भी पढ़े :  मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

कमलेश केदारनाथ राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले स्थित जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मुंबई की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने कमलेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS), सीआईएसएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि एयरपोर्ट पर हथियार ले जाने संबंधी निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं, तथा सुरक्षा जांच के दौरान आखिर गोली कैसे चल गई? अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज एक दुर्घटना थी या हथियार संभालने में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन निवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर...
राष्ट्रीय 
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति को बड़ी जिम्मेदारी

एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को पैसे भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को पैसे भेजने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को पैसे भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से मजबूत होगी संगठन की जड़ें

देवरिया। भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 