मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

हादसे में महिला गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने कहर बरपाया। मिट्टी के खाली एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े और मोटरसाइकिल सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8ः10 बजे कुछ लोग और बच्चे बुक स्टोर की दुकान से सामान ले रहे थे और दो मोटरसाइकिलें वहां मौजूद थीं। इसी दौरान मथुरा की तरफ से आ रहे बेकाबू डंपर ने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आयरा (आयु लगभग 6-7 वर्ष), निवासी बाजार औरंगाबाद, थाना सदर बाजार, प्रशांत कुंतल (आयु लगभग 20 वर्ष), निवासी श्रीजी विहार कॉलोनी, थाना सदर बाजार है, इसके अलावा प्रशांत की 52 वर्षीय मां गीता देवी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

मैगलगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई 18वीं विशाल कांवड़ यात्रा ये खबर भी पढ़े : मैगलगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई 18वीं विशाल कांवड़ यात्रा

घटना के तुरंत बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस भीषण हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने न्याय और सुरक्षा की मांग को लेकर औरंगाबाद रोड पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात सुचारू रूप से शुरू करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस: सूकिती फाउंडेशन के तत्वाधान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

बाराबंकी। सुकिती फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ईको होटल में लोक गायिका के द्वारा प्रस्तुत किए...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस: सूकिती फाउंडेशन के तत्वाधान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

परिसीमन से ज्यादा जरूरी है देश की सीमाओं की सुरक्षा : अखिलेश

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके बलिदान काे किया याद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिसीमन से ज्यादा जरूरी है देश की सीमाओं की सुरक्षा : अखिलेश

छावनी परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित "तिरंगा रैली" का भव्य शुभारंभ

लखनऊ l  छावनी परिषद लखनऊ द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिकक सहभागिता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
छावनी परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित "तिरंगा रैली" का भव्य शुभारंभ

परिषदीय विद्यालयों में गूंजा वंदे मातरम् 

लखनऊ। प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वंदे मातरम्, राष्ट्रगान एवं  भारत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में गूंजा वंदे मातरम् 

हरियाली तीज किटी पार्टी का आयोजन, महिलाओं ने खेलों में लिया हिस्सा

मुरादाबाद। जीएमडी रोड पर न्यू महिंद्र होटल में हरियाली तीज की किटी का आयोजन किया गया। जिसमें क्वीन प्रेम वाला...