परिसीमन से ज्यादा जरूरी है देश की सीमाओं की सुरक्षा : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके बलिदान काे किया याद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को हजरतगंज स्थित पार्क में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 196वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी के साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने देश के लिए साहस और बलिदान की मिसाल कायम की। उनके योगदान को हम सभी नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान रहेगा तो स्वतंत्रता रहेगी और लोगों को अपने अधिकार मिलेंगे। संविधान से लोकतंत्र मजबूत होगा।

हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

16aug7123567

परिसीमन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के सामने परिसीमन से ज्यादा जरूरी अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना है। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्ष 2014 में भारत का क्षेत्रफल कितना था और आज कितना है? भाजपा को बताना चाहिए कि 2014 से अब तक देश के क्षेत्रफल में क्या बदलाव आया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे समय में परिसीमन की चर्चा से ज्यादा महत्वपूर्ण सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, किसानों की खाद और डीएपी की समस्या को लेकर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि पेट्रोल में ई-20 मिलाया जा रहा है और किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है और नाले भरे हुए हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की लड़ाई को आगे बढ़ाने के साथ समाज को जागरूक और जोड़ने का काम करती रहेगी। उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी के संघर्ष और बलिदान को सामाजिक न्याय एवं अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरणादायी बताया।

अवंतीबाई लोधी के सम्मान में 16 अगस्त को छुट्टी करेंगे

वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर राजधानी लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना और आरक्षण समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अखिलेश यादव ने कहा कि महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने अपने राजपाट और परिवार की परवाह किए बिना अंग्रेजों का मुकाबला किया और आजादी की लड़ाई को मजबूत बनाने का काम किया। आज हम उनके साहस और बलिदान को याद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “आने वाले समय में जब समाजवादी सरकार होगी तो 16 अगस्त की छुट्टी महारानी अवंतीबाई लोधी जी के सम्मान में हम लोग करेंगे।” उन्होंने लोधी समाज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाजवादी लोग उन्हें राजनीतिक सम्मान और उचित स्थान देने का काम करेंगे।

16aug7123567899

सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एक-एक वोट जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि लोधी समाज समेत सभी साथियों का समर्थन मिल गया तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का पता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) में जब तक सभी लोग शामिल नहीं होंगे, तब तक सामाजिक न्याय की लड़ाई अधूरी रहेगी।

जातीय जनगणना पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जातीय जनगणना से बचने के लिए चालबाजी कर रही है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि जातीय जनगणना हो और आबादी के हिसाब से लोगों को उनका हक और सम्मान मिले।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जाएगी और आरक्षण के माध्यम से सभी को बराबरी का अधिकार दिलाने का काम होगा।

पुलिस व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस व्यवस्था खराब हो गई है। थाने जाने वाले लोगों से कथित तौर पर रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, “अगर आप थाने गए तो सबसे पहले आपकी जेब की तरफ देखेंगे, हथेली गर्म, तुरंत पुलिस नर्म।”

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, जबकि भाजपा विभाजन का उत्सव मना रही थी। उन्होंने भाजपा को विभाजनकारी बताते हुए लोगों से उसका इतिहास पढ़ने की अपील की।

16aug712356789

‘रामराज’ के दावे पर भाजपा को घेरा

सपा अध्यक्ष ने भाजपा के ‘रामराज’ के दावे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि, “कोई कल्पना कर सकता है क्या, जो लोग कहते थे हम रामराज लाएंगे, उन्होंने रामधन को ही लूट लिया।”

अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पीडीए की लड़ाई से जुड़ कर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनवाकर सामाजिक न्याय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और पीडीए की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत प्रदेशभर से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और पुलिस-जनता के...
उत्तर प्रदेश 
 महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

संत कबीर नगर । कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की...