प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

दुकानों की चेकिंग, ड्रोन से निगरानी; नहीं मिला प्रतिबंधित मांझा

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजघाट मय पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों और घनी आबादी वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर पतंग एवं मांझे की दुकानों की जांच की।

पुलिस टीम ने दुकानों पर रखी मांझे की चरखियों को खोलकर उनकी जांच की। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों और छतों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। पुलिस वाहनों में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं और जनहानि के प्रति जागरूक किया गया।
चेकिंग के दौरान किसी भी दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज अथवा सिंथेटिक मांझा बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही जागरूकता पर्चे वितरित कर उन्हें दुकानों के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए गए।
राजघाट पुलिस ने आमजन से अपील की कि प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे का प्रयोग न करें। इसकी बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि हादसों और जनहानि को रोका जा सके।

बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सुपारी आयात में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी का...
कारोबार 
डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

जयपुर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार मोस्टवांटेड मादक पदार्थ तस्कर...
राजस्थान 
छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

उत्तर प्रदेश

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण

महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और पुलिस-जनता के...
उत्तर प्रदेश 
 महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान, ग्रामीणों से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा