श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज इटावा सैफई में लेगे निःशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

सहजनवा( सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट)। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम क़ोदरी निवासी सूर्यांश यादव का इटावा जिले के सैफई में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज में बैडमिंटन प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है उत्तर प्रदेश कॉलेजेज सोसाइटी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में उन्हें यह उपलब्धि मिली। 

कक्षा 6,9 और 11वीं के छात्रों (बालक वर्ग) के हास्टल चयन हेतु 39 सीटों के लिए अलग-अलग जिलों और स्पोर्ट्स कालेजों में कुल तीन चरणों में कड़े ट्रायल हुए थे इसमें विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लेकिन श्रेयांश यादव ने अपने कुशल खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए अपनी जगह बनाई।  
श्रेयांश यादव कोदरी निवासी धर्मवीर यादव के पुत्र हैं। इनके पिता किसान और माता गृहणी हैं श्रेयांश दौ भाईयों में छोटे हैं हाल ही इनके बड़े भाई सूर्यांश यादव का भी चयन इसी वर्ष जून माह में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाले चयन प्रक्रिया में वॉलीबॉल प्रशिक्षण के लिए बांदा हॉस्टल में हुआ था श्रेयांश ने बताया की अब उनके आवास खान-पान और 12वीं तक पठन-पाठन की सुविधा मिलेगी। साथ ही आधुनिक खेल कौशल और अनुभव प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बैडमिंटन अभ्यास करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
 श्रेयांश ने कहा कि अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और देश का नाम रोशन करना है। 
  श्रेयांश के इस सफलता के बाद गांव और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी श्रेयांश ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरू जनों को दिया है।

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम ये खबर भी पढ़े : 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

   बदायूं। रविवार को  ग्राम बरायमय खेड़ा, बिल्सी रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और माता...
उत्तर प्रदेश 
बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और छात्रों को ठगा : अजय राय

मीरजापुर। जमालपुर क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और छात्रों को ठगा : अजय राय

मानसून की रिकॉर्ड तोड़ बारिश से घरों में घुसा पानी

-इंदिरानगर टेढ़ी पुलिया, सचिवालय रोड, इंजीनियरिंग कॉलेज में जलभराव  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की रिकॉर्ड तोड़ बारिश से घरों में घुसा पानी

कांवड़ यात्रा के चलते 17 अगस्त को बिजनौर में सभी स्कूल बंद

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के चलते 17 अगस्त को बिजनौर में सभी स्कूल बंद

ध्वजारोहण के साथ नागरिकों के लिए खुली 'नौसेना शौर्य वाटिका 

लखनऊ। सीजी सिटी में अर्बन वेट लैंड के पास निर्मित नौसेना शौर्य वाटिका 15 अगस्त 2026 से आम जनता के...