80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

क्रासकंट्री दौड़ व एन.सी.सी. कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज़

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल

बहराइच। जनपद में 80वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों का श्रीगणेश प्रातः 06ः00 बजे क्रांस कन्ट्री दौड़ तथा 06ः30 बजे इण्टरमीडियट में अध्ययनरत एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी से होगा। 

प्रातः 08ः00 बजे समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों तथा शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाय। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वीरों का वन्दन करने के भाव के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, सशस्त्र सेना, अर्द्ध सैनिक बल, सशस्त्र पुलिस बल के पुरस्कृत वीरों व शहीदों के आश्रितों व पूर्व सैनिकों को जिला, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर सम्मानित किया जायेगा। 

जागरूकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव : डॉ. कोहल ये खबर भी पढ़े : जागरूकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव : डॉ. कोहल

पूर्वान्ह 08ः05 बजे सेनानी भवन परिसर में स्थापित त्रिमूर्तियों पर माल्यार्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुलिस बैण्ड द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तृति की जायेगी। पूर्वान्ह 09ः10 बजे शहीद पार्क/डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा। 

पूर्वान्ह 11ः00 बजे महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय स्थित रक्त बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम हेतु पंजीकरण, जन-जागरण एवं रक्तदान तथा मरीजों को फल वितरण जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण तथा मरीज़ों को फल का वितरण किया जायेगा। इसी समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम कक्ष में विचार गोष्ठी व कृषि विज्ञान सभागार में किसान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा तथा सॉय 05ः00 बजे नगर पालिका हॉल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त एसडीएम/तहसीलदारों तथा बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि इसी प्रकार के आयोजन तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी किये जाए तथा सभी ग्राम प्रधानों को पंचायत भवनों पर ध्वाजारोहण तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के सम्बन्ध में अपने स्तर से निर्देशित कर दें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

उत्तर प्रदेश

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी