बहनों के लिए खुशखबरी, राखी बुकिंग पर मिलेगी 10% की विशेष छूट
रविवार को भी खुला रहेगा प्रधान डाकघर
अरुण अग्रवाल
बहराइच। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधान डाकघर, बहराइच द्वारा राखी को समय एवं सुरक्षित रूप से प्रियजनों तक पहुचाने के उद्देश्य से डाकघर में विशेष बुकिंग सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। राखी बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही ग्राहकों की सुविधा एवं राखी को बारिश आदि से सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे (इनवेलप ) भी उपलब्ध है। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को भी प्रधान डाकघर बहराइच खुला रहेगा, जिससे ग्राहक अवकाश के दिन भी अपनी राखी की बुकिंग करा सकेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी पोस्ट मास्टर बहराइच अजय त्रिपाठी आमजन से अपेक्षा की है कि अपने भाई बहनों एवं प्रियजनों को राखी समय से भेजने के लिए प्रधान डाकघर, बहराइच में बुकिंग कराएँ और उपलब्ध विशेष सुविधाओं एवं 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठायें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
