14 अगस्त को जनपद का भ्रमण करेंगी आयुक्त देवीपाटन मण्डल
पूर्वान्ह 10ः00 बजे करेंगी जनसुनवाई
अरुण अग्रवाल
- मध्यान्ह 12ः00 बजे से विभागीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की होगी जनसुनवाई
- अपरान्ह 01ः30 बजे 02 बड़ी निर्माण परियोजनाओं का होगा स्थलीय निरीक्षण
- अपरान्ह 03ः00 बजे से ग्राम पंचायत अहिरौरा में आयोजित में करेगी संध्या संवाद कार्यक्रम
बहराइच। आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल 14 अगस्त 2026 को जनपद बहराइच का भ्रमण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक जनसुनवाई करेंगी जिसमें आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में ही आयुक्त द्वारा मध्यान्ह 12ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा पेंशनरों (वरिष्ठ नागरिकों) की विभागीय एवं पेंशन संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।
मण्डलायुक्त द्वारा अपरान्ह 01:30 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक 02 बड़ी परियोजनाओं बहराइच-फैज़ाबाद-आज़मगढ़ एस.एच.-30 तथा घाघरा के बायें तट पर बेलहा-बेहरौली तटबन्ध के कि.मी. 40.100 पर स्पर निर्माण परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों एवं परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच तथा निर्धारित समयसीमा के सापेक्ष कार्यों की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़े : कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले :आचार्य निर्भय सागर आयुक्त अपरान्ह 03ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक विकास खण्ड चित्तौरा की ग्राम पंचायत अहिरौरा में ‘‘संध्या संवाद कार्यक्रम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण भी कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
