प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का लिया विस्तृत जायजा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं  कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागवार समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मा. जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर विभाग की पूर्ण योजनाओं का शिलान्यास सांसद, एमएलसी, विधायक व जनप्रतिनिधिगण से करायें साथ ही संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियां भी उनके साथ साझा करते रहें। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना, परियोजनाओं के सम्बन्ध शासन स्तर से प्राप्त होने वाले शासनादेशों की जानकारी भी देते रहें।

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त ये खबर भी पढ़े : कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.45.39

प्रभारी मंत्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर तारों एवं दोषपूर्ण ट्रांसफार्मर को निर्धारित अवधि में बदलने तथा आमजन के फोन अटैण्ड करने के निर्देश दिये।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्धारित मूल्य पर नियमानुसार कृषकों को सुविधाजनक ढंग से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय। श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनपद में प्राप्त होने वाली उर्वरक तथा वितरण की सूचना से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करायें साथ उर्वरक पर भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पशुपालन, उद्यान, आवासीय योजनाओं, विभिन्न प्रकार की पेंशन एवं छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि फरियादियों की ओर से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री शीर्ष प्राथमिकताओं में है।

प्रभारी मंत्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाव एवं नाविकों का पूर्व चिन्हांकन कर सूची तैयार की जाए तथा इसकी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। 

मक्का खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीद व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विगत वर्ष की तुलना में मक्का खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

बैठक में सांसद बहराइच डॉ आनन्द कुमार गोंड़, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी एवं पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, बलहा की सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व ग्रामीण के दुर्गा प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ को मिली नई एसडीएम, निधि पांडेय की हुई तैनाती

लखनऊ। प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने 7 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अपर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली नई एसडीएम, निधि पांडेय की हुई तैनाती

सदस्य, राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)। सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग  जनक नंदिनी  के नेतृत्व में *हर...
उत्तर प्रदेश 
सदस्य, राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा

जोन तीन में गंदगी देख भड़के मंत्री, ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना  

नालियों की सफाई पर जताई कड़ी नाराजगी लखनऊ। गुरुवार मंत्री सुरेश खन्ना ने जोन-3 एवं जोन-4 के चार वार्डों का...
उत्तर प्रदेश 
जोन तीन में गंदगी देख भड़के मंत्री, ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना  

कौशल विकास एवं आईआईए के बीच एमओयू, बढ़ेंगे अवसर 

लखनऊ।  युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने तथा उन्हें रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर दिलाने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल विकास एवं आईआईए के बीच एमओयू, बढ़ेंगे अवसर 

वेलनेस सिटी में किसानों को तोहफा : ग्रीन कॉरिडोर के पास मिलेंगे भूखण्ड

आकार लेने लगा 6.5 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर लखनऊ। एलडीए की वेलनेस सिटी योजना में लैंड पूलिंग के माध्यम से...