कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

नकली कीटनाशकों के खिलाफ केंद्र और प्रदेश की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता

मुजफ्फरनगर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई है। भारत सरकार के वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय (फरीदाबाद) और उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की पांच प्रमुख पेस्टिसाइड निर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग कंपनियों से कुल 12 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

संयुक्त टीम ने स्वास्तिक पेस्टिसाइड से तीन, आवंटिस पेस्टिसाइड से दो, इंडिया केमिकल फर्टिलाइजर से तीन, इनपेस्ट पेस्टिसाइड से एक और हेरिटेज ऑर्गेनिक्स से तीन नमूने लिए। टीम में केंद्रीय कीटनाशी निरीक्षक नदीम अहमद (फरीदाबाद), उप निदेशक कृषि रक्षा विकास कुमार (सहारनपुर मंडल) और जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया शामिल रहे। 

बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर  ये खबर भी पढ़े : बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कृषि निदेशक (कृषि रक्षा अनुभाग) लखनऊ के आदेश पर कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 के तहत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच रिपोर्ट में नमूनों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  खरीफ सीजन के दौरान किसानों को नकली कीटनाशकों से बचाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से जिले के कीटनाशक कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राज्यसभा से पास हुआ खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्यसभा में पेश किया विधेयक नई दिल्ली। राज्यसभा ने गुरुवार को खान एवं खनिज...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से पास हुआ खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026

मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला भुवनेश्व। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश की...
राष्ट्रीय 
मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

दमकल की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई आग पुरुलिया। पुरुलिया जिले के बलरामपुर...
पश्चिम बंगाल 
धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

उपचार के लिए भोज अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल बच्चे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का...
मध्य प्रदेश 
धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा