धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

बलरामपुर में डेकोरेटर के टेंट में भीषण आग, कुर्सी से लेकर टेबल तक जला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दमकल की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई आग

पुरुलिया। पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना अंतर्गत पाथरबांध इलाके में गुरुवार तड़के करीब 3:45 बजे एक डेकोरेटर के टेंट में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। अग्निकांड में डेकोरेटर का कुर्सी-टेबल सहित टेंट में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। टेंट के पास खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई।

जानकारी के अनुसार, पाथरबांध इलाके में डेकोरेटर व्यवसायी चैतन्य मुर्मू के घर के बगल में ही उनका टेंट लगा हुआ था। गुरुवार तड़के करीब 3:45 बजे कुछ आवाज सुनाई देने पर चैतन्य मुर्मू के पिता घर से बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने टेंट में आग लगी देखी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक ये खबर भी पढ़े : विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक

0e13ae9ff46561e5ef9b0f0bf6c1065b_132940727 (1)

डेकोरेटर का टेंट पूरी तरह जल गया। कुर्सी-टेबल सहित डेकोरेटर का अन्य सामान नष्ट हो गया। टेंट के पास मौजूद एक बाइक भी जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक प्रयास किया।

चैतन्य मुर्मू ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग को फोन किया गया था। हालांकि, उनके अनुसार दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। दमकल के पहुंचने तक टेंट में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल से दमकल केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण दमकल की गाड़ी को पहुंचने में समय लगा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बलरामपुर में यदि स्थायी दमकल केंद्र होता तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था और नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने बलरामपुर में स्थायी दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है

एफसीआरए बिल का मिलीभगत से हुआ राजनीतिकरण, जल्दबाजी में जेपीसी को भेजा गया : मायावती लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...
उत्तर प्रदेश 
एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है

चीन की तरफ आए भारी भूस्खलन ने नेपाल में बढ़ाई चिंता, बढ़ा बहाव

नेपाल पुलिस ने बाढ़ या अन्य आपदा स्थिति की दी चेतावनी काठमांडू। चीन के न्यालम स्थित झिम्मु पोस्ट के पास...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन की तरफ आए भारी भूस्खलन ने नेपाल में बढ़ाई चिंता, बढ़ा बहाव

यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला आबादी को साधने की कोशिश में हर सियासी...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!

सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर: केशव

अहिल्याबाई होल्कर के अतुलनीय योगदान को किया गया याद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर: केशव

कजली मेले में आने वाले पर्यटकों से पूछता खखरा मठ—कहाँ गई मेरी वह खूबसूरती?

महोबा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध महोबा में कजली मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की गौरवशाली...