धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

4 स्कूली बच्चों समेत 19 घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • उपचार के लिए भोज अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल बच्चे
  • कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का जाना हाल 

धार। इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर धार के समीप पीपलखेड़ा में गुरुवार सुबह एक यात्री बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार स्कूली बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए धार के जिला भोज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ा के पास फोरलेन मार्ग पर सुबह करीब 9 बजे हादसा हुआ। गौतम स्कूल की बस विद्यार्थियों को लेने के लिए घाटाबिल्लोद की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी यात्री बस ने स्कूल बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान पर्याप्त जगह नहीं बचने के कारण यात्री बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय मानसून, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय मानसून, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ैााा

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बसों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने डायल-112, पुलिस वाहनों और निजी वाहनों की मदद से घायलों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में जानकारी ली।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मुकुंद बर्मन के अनुसार हादसे के बाद कुल 19 मरीज अस्पताल लाए गए। इनमें 15 महिलाएं, एक स्कूली बच्ची और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

घायलों में पार्वती (35), पायल (25), वीना (65), महिमा (14), ललिता (45), पार्वती (38), प्रिया (45), सोनू (29), बद्रीलाल (35), अंजलि (20), पलक (28), कुसुम (40), अनिल (27), विजय (46), शिखा (34), गगनबाई (40), सुभाष (78), जितेंद्र (38) और आशा (28) शामिल हैं।

हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने स्कूल बस चालक पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस हादसे के कारणों और दोनों वाहनों की स्थिति की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चीन की तरफ आए भारी भूस्खलन ने नेपाल में बढ़ाई चिंता, बढ़ा बहाव

नेपाल पुलिस ने बाढ़ या अन्य आपदा स्थिति की दी चेतावनी काठमांडू। चीन के न्यालम स्थित झिम्मु पोस्ट के पास...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन की तरफ आए भारी भूस्खलन ने नेपाल में बढ़ाई चिंता, बढ़ा बहाव

यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला आबादी को साधने की कोशिश में हर सियासी...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!

सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर: केशव

अहिल्याबाई होल्कर के अतुलनीय योगदान को किया गया याद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर: केशव

कजली मेले में आने वाले पर्यटकों से पूछता खखरा मठ—कहाँ गई मेरी वह खूबसूरती?

महोबा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध महोबा में कजली मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की गौरवशाली...
उत्तर प्रदेश 
कजली मेले में आने वाले पर्यटकों से पूछता खखरा मठ—कहाँ गई मेरी वह खूबसूरती?

सैंडिस कंपाउंड में कल फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियां अंतिम चरण में

डीएम-एसएसपी ने किया सैंडिस कंपाउंड का निरीक्षण भागलपुर। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को लेकर...
बिहार 
सैंडिस कंपाउंड में कल फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियां अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश

यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला आबादी को साधने की कोशिश में हर सियासी...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!

सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर: केशव

अहिल्याबाई होल्कर के अतुलनीय योगदान को किया गया याद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर: केशव

कजली मेले में आने वाले पर्यटकों से पूछता खखरा मठ—कहाँ गई मेरी वह खूबसूरती?

महोबा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध महोबा में कजली मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की गौरवशाली...
उत्तर प्रदेश 
कजली मेले में आने वाले पर्यटकों से पूछता खखरा मठ—कहाँ गई मेरी वह खूबसूरती?

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त