कजली मेले में आने वाले पर्यटकों से पूछता खखरा मठ—कहाँ गई मेरी वह खूबसूरती?

Published By Nitin Namdev
On
Nitin Namdev Picture

महोबा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध महोबा में कजली मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा और इतिहास से जुड़ा उत्सव है। हर वर्ष दूर-दराज से लोग कजली मेले का आनंद लेने महोबा पहुंचते हैं और मेले के साथ-साथ यहां की ऐतिहासिक धरोहरों को भी देखने निकलते हैं।

इन्हीं ऐतिहासिक स्थलों में खखरा मठ का विशेष महत्व है। जिला प्रशासन की पर्यटन वेबसाइट भी खखरा मठ को महोबा के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत स्थलों में शामिल करती है। लेकिन आज सामने आई तस्वीरें एक गंभीर सवाल खड़ा करती हैं—आखिर वह खूबसूरती कहां चली गई, जिसे देखने कभी दूर-दराज से लोग महोबा आया करते थे? 

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भव्य तिरंगा मेले का आयोजन ये खबर भी पढ़े : हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भव्य तिरंगा मेले का आयोजन

खखरा मठ की वर्तमान स्थिति देखकर इतिहास प्रेमियों और स्थानीय लोगों में चिंता होना स्वाभाविक है। जिस धरोहर को महोबा की पहचान और पर्यटन का हिस्सा बनना चाहिए, वही यदि उपेक्षा, गंदगी और बदहाल व्यवस्थाओं के बीच नजर आए तो यह सिर्फ एक इमारत की दुर्दशा नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक विरासत के प्रति उदासीनता का सवाल है।

कजली मेले के दौरान जब हजारों लोग महोबा पहुंचते हैं, तब शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारना और उन्हें आकर्षण का केंद्र बनाना पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो जाता है। महोबा का इतिहास चंदेलकालीन विरासत और आल्हा-ऊदल की वीरगाथाओं से गहराई से जुड़ा है। ऐसे में यहां की ऐतिहासिक इमारतें आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास को जीवंत रखने का माध्यम हैं।

जरूरत है कि खखरा मठ की साफ-सफाई, संरक्षण और सौंदर्यीकरण की ओर जिम्मेदार विभाग गंभीरता से ध्यान दें। यदि इस धरोहर को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाए तो कजली मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षण बन सकती है और महोबा के पर्यटन को नई पहचान मिल सकती है। तस्वीर सवाल कर रही है और सवाल बेहद सीधा है “जिस खखरा मठ को देखने कभी लोग दूर-दूर से आते थे, आखिर आज उसकी वह सुंदरता कहां चली गई?” अब समय है कि महोबा की इस ऐतिहासिक धरोहर को सिर्फ इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि जमीन पर भी सम्मान और संरक्षण मिले।

लेखक के बारे में

Nitin Namdev Picture

नितिन नामदेव को पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है और वह उत्तर प्रदेश के महोबा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म का नया पोस्टर राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द...
मनोरंजन 
'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की सोच पूरे देश को जोड़ने और एक...
राष्ट्रीय 
कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

युवा दिवस पर युवा व्यापारियों से आंदोलन में आगे आने और नेतृत्व संभालने का आह्वान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

लखनऊ। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने संगठन में सख्ती बढ़ा दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

युवा दिवस पर युवा व्यापारियों से आंदोलन में आगे आने और नेतृत्व संभालने का आह्वान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

लखनऊ। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने संगठन में सख्ती बढ़ा दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है

एफसीआरए बिल का मिलीभगत से हुआ राजनीतिकरण, जल्दबाजी में जेपीसी को भेजा गया : मायावती लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...
उत्तर प्रदेश 
एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है