'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

लंबे इंतजार के बाद भी दर्शकों को अभी और दिन रुकना पड़ेगा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म का नया पोस्टर

राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म की नई रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पहले यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर संभावित टकराव से बचने के लिए निर्माताओं ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया। अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "अब होगा न्याय का 'प्रहार' 16 अक्टूबर को।" इसके साथ ही फिल्म की नई रिलीज तारीख की पुष्टि हो गई है। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें राजकुमार राव देश के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी निकम द्वारा 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ लड़े गए चर्चित मुकदमे से प्रेरित है।

बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान? ये खबर भी पढ़े : बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' को लेकर राजकुमार के किरदार और कहानी को लेकर दर्शकों में पहले से उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि रिलीज डेट में बदलाव के चलते फिल्म के लिए इंतजार जरूर बढ़ गया है। इससे पहले श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' की रिलीज भी आगे बढ़ाकर दिसंबर तक कर दी गई थी। अब 'प्रहार' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बेगूसराय। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान...
बिहार 
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

एक रुपये में मिल रहा है सिम बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों...
टेक-मित्र  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म का नया पोस्टर राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द...
मनोरंजन 
'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की सोच पूरे देश को जोड़ने और एक...
राष्ट्रीय 
कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

एक रुपये में मिल रहा है सिम बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों...
टेक-मित्र  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

युवा दिवस पर युवा व्यापारियों से आंदोलन में आगे आने और नेतृत्व संभालने का आह्वान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

लखनऊ। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने संगठन में सख्ती बढ़ा दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला