एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है

विपक्ष और सत्ता पक्ष पर मायावती ने साधा निशाना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • एफसीआरए बिल का मिलीभगत से हुआ राजनीतिकरण, जल्दबाजी में जेपीसी को भेजा गया : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष और सत्ता पक्ष ने मिलकर एफसीआरए अर्थात विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक का राजनीतिकरण कर दिया है। इसके कारण इस विधेयक को जल्दबाजी में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि संसद नहीं चलने से सरकार कई महत्वपूर्ण बिल बिना बहस के ही पास करा ले रही है। ये सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत लगती है।

मायावती ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एफसीआरए संशोधन बिल, जिसे सरकार अति-महत्वपूर्ण बताकर अन्य विधेयकों की तरह ही इसे तुरन्त पास कराना चाहती थी, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते व संसद में इस पर बिना प्रारम्भिक चर्चा के ही इसे कल काफी आपाधापी में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया गया है।

बारिश में कच्चे मार्ग पर राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल ये खबर भी पढ़े : बारिश में कच्चे मार्ग पर राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

उन्होंने कहा कि एफसीआरए संशोधन बिल को कांग्रेस पार्टी व इनके सहयोगी दल सीधे तौर पर अल्पसंख्यक विरोधी बताकर इस बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार इसे विदेश फण्डिंग के उपयोग में कथित भ्रष्टाचार से जोड़कर इसमें कठोर बदलाव करना चाहती है। इससे स्पष्ट है कि इस बिल का सत्ता व विपक्ष दोनों ने ही राजनीतिकरण ज्यादा कर दिया है।

मायावती ने कहा कि यह बेहतर होता यदि विपक्ष कल इस विधेयक को रखने के दौरान संसद को चलने देता और इसकी कमियों को उजागर करता तो उसे पूरा देश जानता, लेकिन इन्होंने संसद को ही अपनी जिद के हिसाब से नहीं चलने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अनेकों और बिल भी विपक्ष द्वारा संसद को नहीं चलने देने की वजह से सरकार ने उन्हें मिनटों में पास करा दिये, जिन्हें इनको रोकना चाहिये था। जो विपक्ष ने ऐसा नहीं किया, जिसका सरकार अपने पक्ष में पूरा फायदा उठा रही है। इससे विपक्ष की या तो अन्दरुणी मिलीभगत लगती है या फिर जेन-जी के वोटों के स्वार्थ में इन्हें देश के अन्य मुद्दे बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं।

वर्तमान हालात में जेन-जी की समस्याओं के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुये इनको जनहित के अन्य मुद्दों को भी महत्व देना चाहिये था। इसके साथ ही, इनको अयोध्या में राम मन्दिर के कथित चढ़ावे में गड़बड़ी का मुद्दा भी संसद में उठाना चाहिये था, जिसे भी अब विपक्ष ने अपने राजनैतिक स्वार्थ में उसे पीछे कर दिया है।

बसपा प्रमुख ने अपील करते हुए कहा कि देश की जनता, सत्ता व विपक्ष के बीच इस समय संसद सत्र के दौरान भी चल रही उनके अपने-अपने राजनैतिक स्वार्थ की लड़ाई से पूरी तरह से सचेत रहते हुये एकमात्र अम्बेडकरवादी बहुजन समाज पार्टी, जो ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीतियों व सिद्धान्तों के आधार पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से चल रही है, उससे देश व आम-जनहित में जुड़ें। यही समय की मांग व सर्वसमाज के हित में भी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म का नया पोस्टर राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द...
मनोरंजन 
'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की सोच पूरे देश को जोड़ने और एक...
राष्ट्रीय 
कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

युवा दिवस पर युवा व्यापारियों से आंदोलन में आगे आने और नेतृत्व संभालने का आह्वान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

लखनऊ। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने संगठन में सख्ती बढ़ा दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

युवा दिवस पर युवा व्यापारियों से आंदोलन में आगे आने और नेतृत्व संभालने का आह्वान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

लखनऊ। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने संगठन में सख्ती बढ़ा दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है

एफसीआरए बिल का मिलीभगत से हुआ राजनीतिकरण, जल्दबाजी में जेपीसी को भेजा गया : मायावती लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...
उत्तर प्रदेश 
एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है