अभियंताओं से वसूली अन्यायपूर्ण :संघर्ष समिति

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मरों की मरम्मत पर होने वाले खर्च की जिम्मेदारी निर्धारित कर अभियंताओं एवं अन्य अधिकारियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। संघर्ष समिति ने इसे अन्यायपूर्ण ,अव्यावहारिक, दमनकारी एवं बिजली व्यवस्था के हितों के प्रतिकूल बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के ग्रामीण विद्युतीकरण एवं द्वितीय प्रणाली नियोजन संगठन द्वारा दस अगस्त, को जारी पत्र में क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मरों के संबंध में अधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा ट्रांसफार्मर मरम्मत पर हुए खर्च की वसूली की सूचना मांगी गई है। यह आदेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में अभियंताओं को आर्थिक रूप से दंडित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने अथवा क्षतिग्रस्त होने के अनेक तकनीकी कारण होते हैं, जिनमें अत्यधिक लोड, ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज, असंतुलित भार, पुराने एवं कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर तथा नेटवर्क की बढ़ती मांग प्रमुख हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निजी नलकूपों के बढ़ते भार के कारण ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक लोड पड़ रहा है, जबकि आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का पर्याप्त प्रावधान बिजनेस प्लान में नहीं किया गया है। ऐसी परिस्थितियों में बिना तकनीकी जांच और वास्तविक कारण निर्धारित किए अभियंताओं से मरम्मत खर्च की वसूली करना पूरी तरह अनुचित है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के लगभग चार सौ से अधिक मेडिकल इंटर्न्स एवं छात्रों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

5000 की पेंशन पर अड़े दिव्यांग, 17 को प्रदर्शन  

  लखनऊ।  दिव्यांग महागठबंधन पांच हजार रुपए पेंशन पर अड़े है। संघठन की मंगलवार को हुई बैठक में नौकरी, रोजगार, स्वास्थ,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
5000 की पेंशन पर अड़े दिव्यांग, 17 को प्रदर्शन  

प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसो ने पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद को दी बधाई

लखनऊ। प्रोविंशियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो के प्रतिनिधिमंडल की ओर से  कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद से शिष्टाचार भेंट की गई। इस...