जूट बैग और चिकनकारी का प्रशिक्षण शुरु
तरुणमित्र। मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, लखनऊ में 50 महिलाओं का 15 दिवसीय प्रशिक्षण आज से आरंभ हो गया। इसमें 25 महिलायें ट्रेड चिकनकारी एवं जूट बैग निर्माण व 25 महिलायें शामिल है। यह प्रशिक्षण 26 अगस्त तक चलेगा।
इस प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से अपना रोजगार स्थापना कर स्वदेशी उत्पाद को बढ़ाया जा रहा है। पूर्व सूचना उप निदेशक मधु तांबे द्वारा प्रशिक्षार्थियों को उद्योग को बढ़ावा गया। कौशल सुधार प्रशिक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, राहुल कुमार, राजकुमार गुप्ता, संदीप सैनी, दिनेश कुमार गुप्ता, मोहित कुमार, श्याम देव सिंह, मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं प्रशिक्षार्थी शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
