कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस ने जताई चिंता 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की सोच पूरे देश को जोड़ने और एक रखने की है, जबकि कुछ लोग जनता में फूट डालना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी की शाखा 'रचनात्मक कांग्रेस' के राष्ट्रीय अधिवेशन में खरगे ने कहा कि पूरे देश को जोड़ना और एक रखना कांग्रेस की सोच रही है। इसके विपरीत आज कुछ लोग जनता में फूट डालना चाहते हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को चूर-चूर करने के लिए काम कर रही है। इन नेताओं ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जिसमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाए।

खरगे ने टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "मुझे दुख होता है कि आज टीवी पर पान मसाला, तेल और बहुत से प्रोडक्ट का विज्ञापन चलाया जाता है।" उन्होंने कहा कि इसके बजाय देश के अच्छे काम, आजादी के नायकों और उनके विचारों का प्रचार किया जाना चाहिए।

आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, यूरोप में दिन में छा जाएगा अंधेरा ये खबर भी पढ़े : आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, यूरोप में दिन में छा जाएगा अंधेरा

उन्होंने कहा कि आजादी के नायकों के विचारों और उनके योगदान को युवाओं तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि देशभक्त युवा तैयार हों। देश को बांटने के बजाय लोगों को जोड़ने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बेगूसराय। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान...
बिहार 
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

एक रुपये में मिल रहा है सिम बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों...
टेक-मित्र  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म का नया पोस्टर राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द...
मनोरंजन 
'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की सोच पूरे देश को जोड़ने और एक...
राष्ट्रीय 
कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: खरगे

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

एक रुपये में मिल रहा है सिम बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों...
टेक-मित्र  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

युवा दिवस पर युवा व्यापारियों से आंदोलन में आगे आने और नेतृत्व संभालने का आह्वान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला

लखनऊ। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने संगठन में सख्ती बढ़ा दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को मायावती ने बसपा से निकाला