भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

भारत में दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी, 33 अभयारण्य संरक्षण प्रयासों को दे रहे मजबूती : मोदी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। विश्व हाथी दिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथी को भारत की पारिस्थितिकी विरासत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए देश के मजबूत संरक्षण प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी पाए जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 33 हाथी अभयारण्य हैं, जो हाथियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके दीर्घकालिक संरक्षण के प्रयासों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। मोदी ने हाथी संरक्षण के प्रयासों में योगदान देने वाले वनकर्मियों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों, महावतों और स्थानीय समुदायों के प्रति गर्व और आभार व्यक्त किया।

गृहमंत्री के चर्चा के प्रस्ताव पर राहुल गाधी का करारा जवाब ये खबर भी पढ़े : गृहमंत्री के चर्चा के प्रस्ताव पर राहुल गाधी का करारा जवाब

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व हाथी दिवस पर हम उस विशालकाय और गौरवशाली हाथी का उत्सव मनाते हैं, जो भारत की पारिस्थितिकी विरासत का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि भारत दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथियों का घर है।

उन्होंने कहा कि देश के 33 हाथी अभयारण्य हाथियों के लिए आवास उपलब्ध कराते हैं और उनके दीर्घकालिक संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री ने संरक्षण से जुड़े सभी वनकर्मियों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों, महावतों और स्थानीय समुदायों की भूमिका की भी सराहना की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं  कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

गोरखपुर,नई दिल्ली। सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय पोर्टल लॉन्च , जानें कितने फायदे?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने बुधवार को अपना नया एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया। नए पोर्टल के जरिए...
राष्ट्रीय 