किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं: किरण रिजिजू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि वह मौजूदा स्थिति से निराश हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार वे ऐसी स्थिति देख रहे हैं, जब सरकार खुद संसद में चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से पीछे हट रहा है।

किरण रिजिजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं पूरी तरह निराश हूं। पहली बार अपने जीवन में ऐसी स्थिति देख रहा हूं, जहां सरकार संसद में चर्चा चाहती है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।”

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान ये खबर भी पढ़े : मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में सामान्य तौर पर विपक्ष चर्चा की मांग करता है और सरकार उस पर जवाब देती है लेकिन मौजूदा स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट रूप से कह रही है कि वह चर्चा कराने और सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष सरकार का जवाब सुनना नहीं चाहता। रिजिजू ने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह अच्छी स्थिति नहीं है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने विपक्ष के सामने बार-बार चर्चा के लिए अपनी सहमति और तत्परता जाहिर की लेकिन विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है। इसी वजह से केंद्रीय गृहमंत्री को एकबार फिर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखना पड़ा। रिजिजू के मुताबिक, गृह मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में दोहराया है कि सरकार सदन में खुले, व्यापक और विस्तृत तरीके से चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही गृह मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्षी नेताओं को चर्चा के लिए सहमत कराने का आग्रह किया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं  कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

गोरखपुर,नई दिल्ली। सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय पोर्टल लॉन्च , जानें कितने फायदे?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने बुधवार को अपना नया एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया। नए पोर्टल के जरिए...
राष्ट्रीय 