हॉस्पिटल के संचालक ने ग्रामीणों इलाकों में पहुंचकर किया जनसम्पर्क

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अंशिका सक्सेना

गोला गोकर्णनाथ-खीरी,12 अगस्त(तरुणमित्र)। गोला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों से सम्पर्क कर जन विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के भ्रमण पर निकले हॉस्पिटल के संचालक एवं भाजपा नेता डॉ0 कौशल वर्मा ने गोला विधानसभा के ग्राम पिपरिया गोला, मूड़ा अस्सी, बघमरा में ग्रामीणों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। 
 
इस दौरान स्थानीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बात की गई। गांव में डॉ0 को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने संघर्ष में हर सम्भव साथ देने का वायदा किया है। क्षेत्र के बुनियादी विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सुझाव साझा किये। उन्होंने अवसरवादी राजनीति को पीछे छोड़ते हुए शहर के हाई फाई जीवन से निकलकर शहर की तंग गलियों और गांव के गलियारों पर दस्तक देना ही अपनी सच्ची सेवा का हिस्सा माना है। उनका कारवां दिनों दिन बढ़ रहा है। जो कि लगातार जारी है। 
 
डॉ0 के द्वारा वर्षों से शोषित पीड़ित वंचितों के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों से उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। सेवा को अपना कर्तव्य बताते हुए जनता की आवाज बनकर काम करने का संकल्प लिया है। इस दौरान गांव के लोग एवं डॉ0 की टीम मौजूद रही।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं  कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

गोरखपुर,नई दिल्ली। सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय पोर्टल लॉन्च , जानें कितने फायदे?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने बुधवार को अपना नया एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया। नए पोर्टल के जरिए...
राष्ट्रीय 