तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के जयघोष,राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ मैगलगंज

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विशेष कुमार

मैगलगंज-खीरी,11 अगस्त(तरुणमित्र)। भाजपा मैगलगंज मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य एवं दिव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। संयोजक कमलाकांत दीक्षित के नेतृत्व में नवीन गल्ला मंडी से निकली तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंडी परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा मैगलगंज राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
 
हाथों में शान से लहराते तिरंगे और देशभक्ति के गगनभेदी नारों ने वातावरण में जोश भर दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से कस्बे की गलियां गूंज उठीं। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और युवाओं के चेहरे पर राष्ट्रप्रेम और उत्साह साफ नजर आया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
 
तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में भाजपा मंडल महामंत्री अनिल राठौर ने संचालन का दायित्व निभाया। यात्रा में मंडल प्रभारी मुकेश पांडेय, जिला मंत्री अमित सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ला, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राममोहन गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, शिवकुमार तिवारी ‘झुन्नी’, संदीप पांडेय, अमृतेश अवस्थी, अंकित त्रिवेदी, शोभित शुक्ला,, भारत सक्सैना, देवेंद्र बाजपेयी, आशुतोष गुप्ता, मुन्दर तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।
 
राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ संपन्न हुई यात्रा
 
तिरंगा यात्रा में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है,भव्य तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के बाद कस्बे में दिनभर राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं...

11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान

बदायूं। बच्चों की सुरक्षित यात्रा एवं विद्यालयी वाहनों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार...
उत्तर प्रदेश 
11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान