शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

पुरानी रंजिश में हत्या के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कड़ा एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार; सिकरीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर*

गोरखपुर (तेजपाल सिंह की रिपोर्ट )। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में गत 8 अगस्त को बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले में गोरखपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक कुल आठ अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, घटना को लेकर थाना प्रभारी सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने वीडियो बाइट में साफ किया कि यह हत्या अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की पुरानी रंजिश का नतीजा थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आदेश चौधरी की हत्या में शिवकुमार त्रिपाठी के परिचितों की भूमिका थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 8 अगस्त को शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या कर दी।

केंद्र की मौजूदा सरकार ने हर मोर्चे पर देश को सशक्त किया : मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ये खबर भी पढ़े : केंद्र की मौजूदा सरकार ने हर मोर्चे पर देश को सशक्त किया : मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

हत्याकांड के बाद गोरखपुर पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। थाना सिकरीगंज में मु0अ0सं0-217/2026 दर्ज कर पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक सात नामजद अभियुक्तों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में सामने आए दो अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस तरह अब तक कुल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि हत्या और हिंसा जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के साथ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना स्तर पर जवाबदेही को लेकर भी एसएसपी ने कड़ा फैसला लिया है। थाना प्रभारी सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इससे यह भी स्पष्ट है कि अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में हुई कार्रवाई के जरिए गोरखपुर पुलिस ने पूरे जनपद में अपराधियों के लिए सख्त संदेश दिया है। पुरानी रंजिश हो या वर्चस्व की लड़ाई, हत्या हो या हिंसा—कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस गिरफ्तारी के साथ-साथ अपराधियों पर कठोर निरोधात्मक कार्रवाई भी करेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने स्पष्ट किया है कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को संरक्षण नहीं मिलेगा। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर पुलिस का रुख साफ है कि जनपद की शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी ताकत और सख्ती से कार्रवाई करेगी।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की...
उत्तर प्रदेश 
तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रायपुर की विशेष अदालत में पेश रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
छत्तीसगढ़ 
शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की...
उत्तर प्रदेश 
तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन