हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, विभागीय कार्रवाई शुरू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हाे गई थी। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गुरसराय थाना के प्रभारी राजेश कुमार दुबे, उपनिरीक्षक विनीत कुमार और दो आरक्षकों राकेश व आनन्द यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

9 अगस्त को ग्राम सिंगार निवासी रामकुमार कुशवाहा और प्रमोद कुशवाहा ने थाना गुरसराय में राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद को नियमानुसार हिरासत में लिया था।

भाजपा राज में बेपटरी हुए विकास विभाग के कुछ कर्मी ये खबर भी पढ़े : भाजपा राज में बेपटरी हुए विकास विभाग के कुछ कर्मी

वादी की ओर से दिए गए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया कि छेड़खानी के आरोपों से राजेंद्र प्रसाद मानसिक रूप से बेहद परेशान और क्षुब्ध थे। उन्होंने अपने पुत्र को बताया था कि बच्ची उनके बाग से फूल तोड़ रही थी, जिस पर उन्होंने उसे डांटकर वहां से भगा दिया था। उनका आरोप था कि इसी बात को रंजिश के चलते छेड़खानी का रूप दे दिया गया।

इसी मानसिक तनाव के बीच 10 अगस्त को राजेंद्र प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें तत्काल नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतक के पुत्र विनय कुमार द्विवेदी की तहरीर पर थाना गुरसराय में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले की जांच एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार सिंह को सौंपी थी। जांच के बाद थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गये। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है और साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।

इसके अलावा गरौठा थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी को थाना गुरसरांय थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतिरिक्त निरीक्षक थाना मोंठ रावेंद्र मिश्रा को गरौठा थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक अजीत कुमार को गुरसरांय थाने भेजा गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष के बीच गुफ्तगू, चर्चा तेज

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष व यूपी  प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष के बीच गुफ्तगू, चर्चा तेज

अभियंताओं से वसूली अन्यायपूर्ण :संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मरों की मरम्मत पर होने...
उत्तर प्रदेश 
अभियंताओं से वसूली अन्यायपूर्ण :संघर्ष समिति

69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आज हुई सुनवाई

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित 69000 शिक्षक भर्ती मामले में मंगलवार को  सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। मामले...
राष्ट्रीय 
69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आज हुई सुनवाई

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया गया आश्वासन, स्थानीय जनता में दिखी खुशी की लहर।

संत कबीर नगर,   11 अगस्त, 2026 (सू0वि0)।* प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा जनपद के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्टस् इस...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया गया आश्वासन, स्थानीय जनता में दिखी खुशी की लहर।

पीजीआई में अब नियमित ईएनटी ओपीडी सेवाएं संचालित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अब प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को नियमित ईएनटी ओपीडी...