भाजपा राज में बेपटरी हुए विकास विभाग के कुछ कर्मी

फर्जी दस्तखत से आदेश जारी व केले के 52 पेड़ नष्ट कराने का आरोप,सवालों से बचते रहे जिम्मेदार अफसर

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अभिषेक मिश्रा

लखीमपुर-खीरी,10 अगस्त(तरुणमित्र)। सरकारी पैसे से गांवों का विकास कार्य कराने वाले विभाग में किस प्रकार की तानाशाही चल रही इसका नमूना पेश है। विभाग के एक जिम्मेदार अफसर ने चकमार्ग पटवाने के नाम पर किसान की केले की फसल नष्ट कराई तो इसी विभाग में कार्यरत एक कनिष्ठ सहायक ने खण्ड विकास अधिकारी के फर्जी दस्तखत से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर साफ सफाई न होने की दशा में एक दिन का वेतन बाधित करने का मामला सामने आया है।
 
प्राप्त विवरण के मुताबिक बीतें दिनों विकास खण्ड धौरहरा के ग्राम घुरघुट्टा बुजुर्ग मे चकमार्ग पटवाने के नाम पर किसान नरेंद्र पाल सिंह के खेत में लगी केले की फसल के 52 पेड़ बीते दिनों विभाग के एक जिम्मेदार ने कटवा डालें। ज्ञात हो किसान की खडी फसल नष्ट करने की इजाज़त किसी को नहीं है।इस प्रकरण में राजस्व विभाग काफी दूर है।
 
दूसरा प्रकरण तो बहुत ही पेचीदा सामने आया है। बीते दिनों विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक डिस्पैच बाबू वेद प्रकाश ने खण्ड विकास अधिकारी के फर्जी दस्तखत से जिलाधिकारी को संबोधित लेटर लिखा आदेश में विकास खण्ड परिसर में साफ-सफाई कराने की बात कही गई आदेश न मानने पर एक दिन का वेतन बाधित करने का निवेदन किया।
 
इस मामले में एडीओ पंचायत प्रेम पाल सिंह ने 30 जुलाई को उपरोक्त कर्मचारी को स्पष्टीकरण जारी किया जिसकी सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी खीरी को प्रेषित है।इस गंभीर प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी धौरहरा व एडीओ पंचायत प्रेम पाल सिंह से दूरभाष से पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...