प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान
Published By Dayanidhi Tripathi
On
संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 10.08.2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, जिससे पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास और संवाद और अधिक सुदृढ़ हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने पाए।
संतकबीरनगर पुलिस जनविश्वास, पारदर्शिता एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए आमजन को बेहतर, संवेदनशील, पारदर्शी एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
नवीनतम
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन
Published On
By Shishir Patel
जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
भारी बारिश में डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का लिया जायजा
Published On
By Harshit
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा
Published On
By Sonbhadra
सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश
नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ई-लॉटरी से अभ्यर्थियों का चयन
Published On
By Harshit
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन
Published On
By Shishir Patel
जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
भारी बारिश में डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का लिया जायजा
Published On
By Harshit
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
