डीएम एसपी ने तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, सावन मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर आज जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनपद के प्रसिद्ध एवं प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया गया तथा जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
 
पूजन-अर्चन उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में दर्शन-पूजन कर सके।
 
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न होने पाए तथा प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखी जाए।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन