सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा के साथ अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल

बहराइच। शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनसंतुष्टि का प्रतिशत किसी भी दशा में कम न होने पाए।

जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद मरीजों को मिली बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद मरीजों को मिली बड़ी राहत

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को फैमिली आईडी की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉकों एवं तहसीलों में कैंप आयोजित कर फैमिली आईडी बनाने एवं उसकी रैंकिंग बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होनें कहा कि प्रत्येक कार्यालय में रजिस्टर व पत्रावली का रख-रखाव सही होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। 

साथ ही विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह हेतु निर्धारित लक्ष्य का अनुश्रवण करते रहें।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार, डीईएसटीओ घासीराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दस रुपये लीटर गोमूत्र की खरीद शुरु 

लखनऊ।  गो संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और जैविक खेती से जोड़ने की दिशा में नई पहल शुरू हुई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दस रुपये लीटर गोमूत्र की खरीद शुरु 

बच्चों से भरी स्कूली वैन गड्ढे में पलटी, दो घायल, बच्चे सहमे

नगराम क्षेत्र के कमलापुर बिचलिका में 13 साल पुरानी वैन बिना फिटनेस और ट्रांसफर के बच्चों को ढोने में लगी...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों से भरी स्कूली वैन गड्ढे में पलटी, दो घायल, बच्चे सहमे

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

नगराम लखनऊ। नगराम आज 176 विधानसभा मोहनलाल गंज की मासिक बैठक ग्राम डीघारी में विधानसभा अध्यक्ष राम करन रावत की...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

लखनऊ । राज्य सरकार ने 762 नगरीय निकायों में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद और नगराम में सोमवार को वीरांगना पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती...