दस रुपये लीटर गोमूत्र की खरीद शुरु 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ।  गो संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और जैविक खेती से जोड़ने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। बुलंदशहर में किसान उत्पादक संगठन के जरिये  गोमूत्र की खरीद शुरू की गई है। इसके एवज में  पशुपालकों से 10 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान किया जा रहा है। इस मॉडल को प्रदेश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने की तैयारी है। 
बुलंदशहर की स्याना तहसील के नरसैना गांव में डॉ. प्रवीण के नेतृत्व में आसपास के 15 गांवों को जोड़ा गया है। इन गांवों में गोमूत्र एकत्र करने के लिए स्थानीय स्तर पर केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में इन केंद्रों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 500 लीटर गोमूत्र एकत्र किया जा रहा है। आगे इसे 20 रुपये प्रति लीटर करने की भी योजना है। साथ ही गोमूत्र के संग्रहण के लिए गांवों में 200 लीटर क्षमता के टैंक लगाए गए हैं। इस तरह गांव में ही इसकी खरीद और संग्रह की व्यवस्था की गई है। करीब 300 महिलाओं के सहयोग से यह काम शुरू किया गया है और इन सभी महिलाओं को शेयरहोल्डर बनाया गया है।

गोमूत्र में विभिन्न जड़ी-बूटियों को मिलाकर खेतों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं तैयार की जाती हैं। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में गोपालन से होने वाली आय मुख्य रूप से दूध और दुग्ध उत्पादों पर निर्भर रहती है। इस प्रयोग के जरिए गोमूत्र को भी आर्थिक संसाधन के रूप में विकसित करने की कोशिश की जा रही है। 10 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद होने पर पशुपालकों को गोवंश से अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। 

रालोद में भगदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा  ये खबर भी पढ़े : रालोद में भगदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण...
उत्तर प्रदेश 
हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

लखनऊ। एनडीडी के अंतर्गत राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

आरटीई के दायरे वाले स्कूलों में टीईटी न्यूनतम योग्यता
राष्ट्रीय  राज्य 