रालोद में भगदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा
लखनऊ। प्रदेश में अगले कुछ माह में संभावित विधानसभा चुनाव को देख जहां एक ओर सभी दल संगठन को धार देने में लगे हैं। वहीं एनडीए के सहयोगी रालोद में इन दिनों भगदड़ मची हुई है। प्रदेश अध्यक्ष के डॉ रामाशीष राय के त्यागपत्र के बाद पार्टी छोड़ने वालों की कतार लग गयी है। इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रालोद से राम राम कर लिया। वहीं कुछ नेता संगठन में अहम पद हासिल करने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
रालोद मुखिया एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कुछ दिनों पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया। वह संगठन को ठीक ढंग से समझ भी नहीं पाये थे कि प्रदेश अध्यक्ष की कमान पूर्वाचंल के एश्वर्यराज सिंह को सौंप दी। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने गत दिनों रालोद से त्यागपत्र दे दिया।
इसी कड़ी में सोमवार को अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने वाले आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि बीते 22 वर्षो से रालोद में सक्रिय रूप से कार्य कर कई जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। वर्तमान में सदस्यता अभियान प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व था। इन सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया। इससे पूर्व समाजवादी जनता पार्टी एवं जनता दल यू में कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात में पार्टी मं कार्य करने में असहज महसूश कर रहा हूं। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ होने के साथ ही नई पार्टी के गठन का दावा भी किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
