लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण में श्री हरेश्वरनाथ महादेव मंदिर में कांवड़ियों और शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के करीब संकटा देवी घाट पर पवित्र गंगाजल अपने कांवड़ में भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शिवभक्त गंगा स्नान कर भगवान शिव का स्मरण करते हुए गंगाजल भर रहे हैं। घाटों पर हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष वातावरण में गूंज रहे हैं। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों के समूह दिखाई दे रहे थे। श्री हरेश्वरनाथ महादेव मन्दिर,संरक्षक अवधेश कुमार और मंदिर सेविका सुधा कश्यप ने बताया कि कांवड़ यात्रा बंधा गोमती घाट कांवड़ लेकर पुन: मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के पश्चात विश्राम ली । इस दौरान मुख्य लोग सुमित निगम, पंडित अंकुर मिश्रा , दशरथलाल पांडे,इंदू देवी,शिवम रस्तोगी , दिव्यांश सिंह चौहान , समेत दर्जनों शिवभक्त उपस्थित रहें।