चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। USB चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और सभी का ध्यान केबल पर बने त्रिशूल जैसे निशान पर जरूर गया होगा लेकिन क्या आपके मन में कभी आया है कि इस निशान का मतलब क्या है? असल में इस निशान का मतलब बहुत कम ही लोग समझते हैं। दरअसल इस निशान को USB Trident Symbol कहा जाता है, जो आपकी केबल और पोर्ट की क्षमता, डेटा ट्रांसफर स्पीड और चार्जिंग पावर को दर्शाने का काम करता है।

इसकी मदद से आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कोई पोर्ट या केबल कितनी फास्ट है। इसकी वजह से आपको अपने डिवाइस के साथ सही केबल इस्तेमाल करने को लेकर कोई दुविधा भी नहीं होती।

महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब ये खबर भी पढ़े : महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

कई केबल्स और पोर्ट पर इस निशान के साथ आपको कुछ नंबर या छोटे अक्सर भी देखने को मिल जाते हैं, जिनका मतलब जानकर आप केबल या पोर्ट की क्षमता का सही-सही अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

क्या है USB पोर्ट या केबल पर दिखने वाले त्रिशूल का मतलब
कई यूएसबी केबल्स और पोर्ट पर दिखने वाले त्रिशूल जैसे निशान को USB Trident Symbol कहा जाता है। इसे USB Trident Symbol कहते हैं।

अगर आपकी केबल या पोर्ट पर सिर्फ त्रिशूल जैसा निशान बना हो और साथ में कोई नंबर या शब्द ना लिखे हों, को वह USB 2.0 पोर्ट होता है।

वहीं अगर इस निशान के साथ SS लिखा हो, तो इसका मतलब यह सुपरस्पीड USB 3.0 या 3.1 होता है।
वहीं अगर त्रिशूल जैसे निशान के साथ कोई नंबर लिखा हो जैसे कि 20 या 40 तो वह उस पोर्ट या केबल की डेटा स्पीड 20Gbps या 40Gbps होती है।

त्रिशूल के निशान से समझें पार्ट या केबल का ताकत
इस त्रिशूल जैसे निशान को गौर से देखकर आप पोर्ट या केबल की ताकत के बारे में भी जान सकते है। अगर त्रिशूल जैसे निशान के साथ बैटरी का निशान बना हो, तो वह पोर्ट या केबल Power Delivery को सपोर्ट करती है।

अगर वहां बिजली का सिंबल बना हो, तो वह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
असके अलावा अगर सिंबल के साथ काले D के अंदर सफेद P लिखा हो पोर्ट या केबल वीडियो सिग्नल यानी DisplayPort मोड को भी सपोर्ट करती है।

पोर्ट के रंगों का क्या खेल है?
इन त्रिशूल के निशान के अलावा पोर्ट के रंग भी इनकी स्पीड के बारे में जानकारी दे देते हैं। जैसे कि अंदर से काला यूएसबी पोर्ट काफी पुरानी तकनीक वाला स्टैंडर्ड USB 2.0 वाला होता है।
वहीं पोर्ट अंदर से नीले रंग का है, तो वह SuperSpeed USB 3.0 पोर्ट होता है। इस तरह पोर्ट के रंग को देखकर भी आप समझ सकते हैं कि किसमें डेटा ज्यादा तेजी से ट्रांसफर होगा।
पोर्ट का रंग लाल या पीला हो, तो वह Always-On पोर्ट या Sleep-and-Charge फीचर को सपोर्ट करने वाला पोर्ट होता है। इससे जिस भी डिवाइस पर यह पोर्ट लगा है जैसे कि लैपटॉप या पीसी, तो डिवाइस के बंद होने पर भी इस पोर्ट में केबल लगाने पर आपका फोन या कोई और डिवाइस चार्ज हो सकता है।

सही केबल या पोर्ट चुनना क्यों जरूरी?
गलत केबल या पोर्ट का इस्तेमाल करने से आपको स्लो चार्जिंग या डेटा ट्रांसफर स्पीड मिलती है।
आप अगर जल्दी में है और फोन को जल्दी चार्ज करना चाहते हैं या फिर आपको हार्ड ड्राइव से कोई बड़ी फाइल ट्रांसफर करनी है, तो आपके लिए सही केबल और पोर्ट का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है।
इससे आपका काम जल्द हो सकता है और आपका समय काफी बच सकता है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

  काजू मसाला :अगर हर बार पनीर या मिक्स वेज बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर काजू...
खाना पकाना 
घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

 टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

साई सुदर्शन: भारतीय टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां उसे मेजबान के खिलाफ 15 अगस्त से दो मैचों...
खेल 
 टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

लकी पौधे: वास्तु शास्त्र में तीन ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप बिना किसी झंझट के...
खेती-बाड़ी 
धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

नई दिल्ली। USB चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और सभी का ध्यान केबल पर बने त्रिशूल जैसे...
टेक-मित्र 
चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

एक्ट्रेस ने सुनाई 40 साल के अकेलेपन की आपबीती

ऊषा नाडकर्णी। : लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में अपने दमदार अभिनय से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री उषा...
मनोरंजन 
एक्ट्रेस ने सुनाई 40 साल के अकेलेपन की आपबीती

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी