प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार और उसकी नीतियों की वजह से देश का युवा आज बेहाल है.  सिस्टम ने उन्हें एक चक्रव्यूह में फंसा रखा है.

ईको गार्डन में गूंजे नारे, ‘बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ’ ये खबर भी पढ़े : ईको गार्डन में गूंजे नारे, ‘बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ’

देश के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और डेटा की ताकत पर खुलकर बात की.

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे मुख्य रूप से तीन चीजों पर बात करना चाहते हैं...दर्द, डेटा और दौलत.

उन्होंने साफ किया कि वे युवाओं के दर्द और उनके द्वारा पैदा किए जाने वाले डेटा की बात कर रहे हैं, लेकिन आज असल समस्या यह है कि जो धन या दौलत युवाओं की होनी चाहिए, वह केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण उनके पास नहीं पहुंच रही है.

युवाओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये आप हैं. आप भारत की शक्ति हैं, भारत की शान हैं, भारत की स्ट्रेंथ हैं. मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा, हर एक नागरिक, हर यूथ की बात कर रहा हूं.

आप सबमें इंटेलिजेंस, इमेजिनेशन और कैपेसिटी है. अगर यह व्यवस्था आपको ब्रेक नहीं करेगी, तो आपकी स्ट्रेंथ पर ही इस देश का भविष्य बनेगा.

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है. करीब 40 करोड़ ऊर्जावान युवा इस देश में रहते हैं, जिनके सामर्थ्य के आगे चीन, अमेरिका और रूस जैसे देश भी कुछ नहीं हैं.

उन्होंने 21वीं सदी की टेकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि आज कोई भी देश दो चीजों के बल पर प्रगति करता है...पहला, यूथ पोटेंशियल और दूसरा है डेटा. भारत के पास दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा है, जहां एक भारतीय हर दिन तकरीबन एक गीगाबाइट डेटा इस्तेमाल करता है. 

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उदाहरण देते हुए समझाया कि बिना आपके डेटा के AI का कोई मतलब नहीं है. जैसे 20वीं सदी में पेट्रोल के बिना पेट्रोल इंजन का कोई काम नहीं था, वैसे ही आज डेटा के बिना AI नहीं बन सकता. यह डेटा हिंदुस्तान की पूंजी और एसेट है.

केंद्र सरकार और देश की वर्तमान व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भले ही युवाओं का पोटेंशियल उनका अपना हो, लेकिन आज के सिस्टम ने उन्हें एक चक्रव्यूह में फंसा रखा है.

शिक्षा और रोजगार के संकट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप एजुकेशन लेते हैं. आपके परिवारों की जेब से लाखों-करोड़ों रुपए छीने जाते हैं. आप इंजीनियरिंग, मेडिकल या ग्रेजुएशन करते हैं.

इसके बाद आपको एक सर्टिफिकेट थमा दिया जाता है चाहे वह BA का हो, MA का हो या MSc का हो. लेकिन आज इस सर्टिफिकेट का हिंदुस्तान में कोई मतलब नहीं बचा है, क्योंकि यह आपको रोजगार नहीं दे सकता.

उन्होंने एक चौंकाने वाले आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि हजार युवाओं में से सिर्फ 12 युवाओं को ही प्राइवेट नौकरी मिल पाती है, और यही आज के दौर का सबसे बड़ा कड़वा सच है.

प्रयागराज के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं के सामने आ रहे गंभीर संकटों पर खुलकर बात की. उन्होंने युवाओं से कहा कि आज इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स देखना एक नए तरह का 'इक्कीसवीं सदी का नशा' बन चुका है.

पढ़ाई और लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी जब युवाओं को नौकरी नहीं मिलती, तो उन्हें मजबूरी में ब्लिंकिट और उबर जैसी कंपनियों में दस-दस घंटे दिहाड़ी मजदूरों की तरह काम करना पड़ता है.

कार्यक्रम के दौरान एक युवा ने अपनी दर्दभरी दास्तां साझा करते हुए बताया कि उसे पढ़ाई का खर्च उठाने और परीक्षा की तैयारी के लिए ब्लिंकिट में मजदूरी करनी पड़ी, आर्मी की परीक्षा दी लेकिन एक नंबर से रह गया.

इसके बाद पेपर लीक हो जाते हैं और पैसे वाले लोग परीक्षा के पेपर खरीदकर गरीब मेहनतकश युवाओं का भविष्य बर्बाद कर देते हैं. राहुल गांधी ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज का युवा इसी हकीकत और संघर्ष का सामना कर रहा है.

राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को रेनकोट बांटे गए. युवा रेनकोट पाने के लिए आपस में ही उलझ पड़े और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए.

रेनकोट हासिल करने के लिए युवाओं में धक्का-मुक्की और छीनाझपटी शुरू हो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आए है, जिसमें युवा रैनकोट पाने के लिए आपस में धक्का-मुक्की करते हुए नजर आ रहे हैं.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी