पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रावलपिंडी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सात आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान सेना के एक कैप्टन की माैत हाे गई।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से उर्दू टेलीविज़न चैनल दुनिया न्यूज़ ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया था। सेना ने मारे गए आतंकवादियों को "फितना अल-ख्वारिज" से जुड़ा बताया है।

आईएसपीआर के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों ने एक मस्जिद में शरण ली, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में सात आतंकवादी मारे गए।

इस दौरान 27 वर्षीय कैप्टन हमज़ा अकरम अपनी टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए मारे गए। सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद करने का भी दावा किया है।

सेना का कहना है कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आम नागरिकों के खिलाफ विभिन्न आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे थे। इलाके में मौजूद अन्य संभावित आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद ये खबर भी पढ़े : ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

इसी दौरान, बलूचिस्तान के कंबिला और आसिमाबाद इलाकों में भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी कमांडर शौकत मामा समेत चार अन्य आतंकवादी घायल हुए हैं। अभियान के दौरान 12 संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

इसके अलावा कार्रवाई में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया गया और करीब 68 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया।

पाकिस्तान सेना ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 'ऑपरेशन रद-उल-फितना 3' के तहत आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

सारण। तरैया प्रखंड की चंचलिया पंचायत के दियारे में गंडक नदी पर बन रहे पुल व एप्रोच रोड के लिए...
बिहार 
सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति