नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

सरकार की जवाबदेही पर संसद में बहस हुई तेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के ही सांसदों ने सरकार से सवाल किया– ‘सरकार कहां है?’

खाना पकाने वाली गैस की कमी, रासायनिक खाद का संकट, गरीब नागरिकों के अंतिम संस्कार का खर्च, किसानों को बंदरों से हो रही परेशानी से लेकर बोन मैरो कैंसर के इलाज तक के मुद्दे उठाते हुए सांसदों ने सरकार से नागरिकों की पीड़ा के बीच दिखाई देने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिसभा के आकस्मिक समय में आरएसपी सांसद इंदिरा राना ने गैस की कमी के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया।

उन्होंने कहा, “गैस नहीं मिलने से जनता परेशान है। जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मैं सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं।”

आरएसपी सांसद रमेश प्रसाईं ने चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा दिए गए ‘नो लाइन, ओनली ऑनलाइन’ नारे की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरे ही गाल पर मेरा ही थप्पड़ पड़ रहा है।”

ओमान वार्ता के बीच जहाज पर हमला, होर्मुज संकट गहराया ये खबर भी पढ़े : ओमान वार्ता के बीच जहाज पर हमला, होर्मुज संकट गहराया

उन्होंने चुनाव के समय सरकारी कार्यालयों में ‘नो लाइन’ और आरएसपी के शासन में ‘ओनली ऑनलाइन’ की बात को लेकर दिए गए अपने भाषण का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि आरएसपी के नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत की सरकार बनने के बावजूद आम नागरिकों को बदलाव महसूस नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, “आज जनता चावल पकाने के लिए गैस लेने के लिए दिनभर, रातभर और आधी रात तक लाइन में खड़ी है। यह दृश्य देखकर मुझे सचमुच शर्मिंदगी महसूस होती है।”

इसी तरह सांसद कमल सुवेदी ने भी बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने, कालाबाजारी करने या आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों की तत्काल निगरानी करने और गैस की सहज तथा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

ऐसे ही आरएसपी सांसद टीका संग्रौला ने गरीब नागरिकों के अंतिम संस्कार के खर्च का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पशुपति आर्यघाट में अपने रिश्तेदार का अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं होने की बात कहते हुए एक नागरिक ने उनसे मदद की उम्मीद में फोन किया था।

उन्होंने कहा, “उस फोन ने मुझे कुछ देर के लिए झकझोर दिया और दुखी कर दिया। एक नागरिक जीवित रहते हुए विभिन्न मदों में राज्य को कर देता है। कम से कम उसकी मृत्यु के समय अंतिम संस्कार को सम्मानजनक और सहज बनाना राज्य की जिम्मेदारी होनी चाहिए।”

संग्रौला ने कहा, “इस देश का कोई गरीब और असहाय नागरिक जब मरता है तो कम से कम एक गट्ठर लकड़ी, शव रखने की जगह और एक माचिस की तीली राज्य को मुफ्त उपलब्ध करानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि राज्य का काम केवल कर वसूलना नहीं, बल्कि गरीब और वंचित नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है।

उन्होंने सवाल किया, “जिसका कोई नहीं है, उसका सरकार को सहारा बनना चाहिए। जन्म लेकर पालने में झूलते समय कर देने वाला नागरिक, मरकर चिता पर जाते समय भी बिना शर्त मुफ्त में धुएं में उड़ने का अधिकार क्यों नहीं रख सकता?” सांसद ने कहा कि किसी गरीब नागरिक की मृत्यु के समय राज्य को उसे यह एहसास दिलाना चाहिए कि ‘मैं तुम्हारा अभिभावक हूं, मैं तुम्हारे साथ हूं।’

सांसद पारशमणि गेलाल ने रासायनिक खाद की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “अगर वास्तव में खाद नहीं है तो मंत्रालय को स्पष्ट रूप से बता देना चाहिए कि खाद नहीं है।

अगर मंत्रालय कह रहा है कि पर्याप्त खाद है, तो संबंधित नगरपालिकाओं के मेयरों के साथ समन्वय करके हम खाद वहां तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। सांसदों को भी इसमें भूमिका दी जानी चाहिए।”

सत्तारूढ़ दल के सांसदों द्वारा ही गैस, खाद और गरीबों की बुनियादी समस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगने से संसद में सरकार की कार्यप्रणाली और आम नागरिकों तक सरकारी राहत पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये का संयुक्त रक्षा समझौता, तीनों देंगे जवाब

रियाद। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को ‘मक्का संयुक्त रक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये का संयुक्त रक्षा समझौता, तीनों देंगे जवाब

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर