पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई। बैरियर बंद होने पर कार चालक ने कार को तेज रफ्तार से बैक किया, जिससे पीछे आ रही बाइक और स्कूटी उसकी चपेट में आ गईं।

इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भीषण हादसा, तीन सगे भाइयों की मौत; सात लोग घायल ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भीषण हादसा, तीन सगे भाइयों की मौत; सात लोग घायल

पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घायल परमानंद ने बताया कि वह करनाल में नौकरी करता है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक से अपने घर रेवाड़ी लौट रहा था।

इसी दौरान एक कार टोल प्लाजा की ओर पहुंची, लेकिन टोल कर्मचारियों ने उसके आगे बैरियर बंद कर दिया। इसके बाद ड्राइवर ने तेज रफ्तार में कार पीछे दौड़ा दी। कार के पीछे उसकी बाइक और एक स्कूटी थी, जो उसकी चपेट में आ गईं।

स्कूटी पर रामफल, उनकी पत्नी बेबी और बहू पूजा सवार थे। तीनों करनाल से पानीपत आ रहे थे। इस हादसे में रामफल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बेबी और बहू पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार परमानंद और उनकी पत्नी पूजा थे। दोनों करनाल से अपने घर रेवाड़ी लौट रहे थे। हादसे में वे भी घायल हो गए। हादसे में पांच लोग लोग घायल हो गए व एक की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक रामफल की बहू पूजा ने बताया कि वह अपने सास-ससुर के साथ टोल प्लाजा पर अपनी बहन से मिलकर स्कूटी से पानीपत लौट रही थी।

तभी पीछे से आई कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पहले वह सड़क पर गिरी, फिर उसकी सास भी गिर गईं। जबकि उसके ससुर रामफल को स्कूटी सहित कार काफी दूर तक घिसटते घिसटते हुए ले गई।

जब वे उनके पास पहुंचे तो मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई।...
हरियाणा 
पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

जींद। नरवाना के दो कांवडिय़ों की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने के दौरान शुक्रवार काे यमुनानगर में ट्रक द्वारा टक्कर...
हरियाणा 
जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध...
पश्चिम बंगाल 
राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर