राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से की बातचीत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। मामला आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के सांकतोड़िया हुसैनिया मोड़ का है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पुरुलिया के रघुनाथपुर डीवीसी इलाके से राख लदे डंपर डिसरगढ़-नियामतपुर रोड से होकर गुजर रहे हैं। इन वाहनों से सड़क पर राख और धूल गिरने के कारण इलाके में प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राख की ढुलाई के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल पहले बंद कर दिया गया था, लेकिन अब दोबारा इसी रास्ते से डंपरों का परिचालन शुरू हो गया है।

डंपरों के गुजरने के दौरान सड़क पर पड़ी राख और धूल उड़कर आसपास के घरों, दुकानों और अन्य इलाकों में फैल रही है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ दुकानदारों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी प्रशांत माजी ने कहा कि सड़क पर उड़ने वाली धूल और राख के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इलाके की छोटी-बड़ी दुकानें भी इससे प्रभावित हो रही हैं। दिनभर धूल उड़ने के कारण दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है।

वहीं, स्थानीय निवासी सुखेन गोंड़ाई ने बताया कि राख और धूल घरों तथा दुकानों में भर रही है। धूल के कारण आंख, नाक और मुंह में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से राख लदे डंपरों का इस मार्ग से परिचालन तत्काल बंद कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान एक डंपर चालक पंकज यादव ने बताया कि वह रघुनाथपुर डीवीसी से राख लेकर दुबराजपुर जा रहा था। उसके मुताबिक, सड़क पर उड़ने वाली राख और धूल के कारण वाहन चलाने में भी परेशानी होती है।

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से पूरे पश्चिम बंगाल में वर्षा का प्रकोप, कई जिलों में चेतावनी ये खबर भी पढ़े : बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से पूरे पश्चिम बंगाल में वर्षा का प्रकोप, कई जिलों में चेतावनी

विशेषकर रात के समय धूल के कारण वाहन का शीशा धुंधला हो जाता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता अभिजीत आचार्य भी स्थानीय लोगों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने दावा किया कि इस समस्या को लेकर पहले ही जिलाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री अजय पोद्दार को भी सड़क की स्थिति और राख के परिवहन से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी गई है।

डंपरों को रोककर प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद कुल्टी थाना क्षेत्र के सांकतोड़िया फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों से बातचीत की गई।

भाजपा नेता अभिजीत आचार्य एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राख लदे डंपरों का इस मार्ग से परिचालन तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही सड़क पर जमा राख और धूल की सफाई कराने तथा इलाके में बढ़ते प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान करने की भी मांग की गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई।...
हरियाणा 
पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

जींद। नरवाना के दो कांवडिय़ों की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने के दौरान शुक्रवार काे यमुनानगर में ट्रक द्वारा टक्कर...
हरियाणा 
जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध...
पश्चिम बंगाल 
राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर