बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

कई नेताओं ने माफी मांगकर संगठन में की वापसी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ अपनी "जीरो टॉलरेंस" नीति को अमल में लाते हुए पिछले तीन महीनों में 200 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी की राज्य इकाई की आंतरिक अनुशासन समिति ने पहली बार इस कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक किया है।

समिति के अनुसार मई, जून और जुलाई के दौरान भ्रष्टाचार, उगाही, अनुशासनहीनता तथा पार्टी की नीतियों के विपरीत आचरण से संबंधित लगातार शिकायतों के आधार पर 200 से अधिक लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

इनमें से लगभग 50 नोटिस चार मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहले तीन सप्ताह के भीतर ही जारी कर दिए गए थे।

आंतरिक अनुशासन समिति के एक सदस्य ने बताया कि कारण बताओ नोटिस पाने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अगले आदेश तक संगठनात्मक गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया गया था, जिसे अनिश्चितकालीन निलंबन के समान माना गया।

समिति के अनुसार अब तक इन मामलों में लगभग 50 प्रतिशत का निस्तारण हो चुका है। कई लोगों ने बिना शर्त माफी मांग ली, जबकि कुछ ने अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत किए। संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ऐसे लोगों का निलंबन वापस लेकर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में फिर से शामिल कर लिया गया।

हालांकि, अभी भी 100 से अधिक नेता और कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन निलंबन के दायरे में हैं। इनमें लगभग 30 लोगों पर भ्रष्टाचार और उगाही के गंभीर आरोप हैं।

नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ये खबर भी पढ़े : नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

अन्य निलंबित व्यक्तियों पर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन, नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना तथा प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर जबरन कब्जा करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

सत्ता परिवर्तन के बाद से भाजपा का शीर्ष राज्य नेतृत्व लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार, उगाही तथा अन्य अनैतिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देता रहा है।

सबसे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समीक भट्टाचार्य ने इस मुद्दे पर सख्त संदेश दिया था। इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल सहित अन्य नेताओं ने भी इसी प्रकार की चेतावनी जारी की।

अनुशासन समिति के सदस्य ने कहा कि पिछले तीन महीनों में हुई कार्रवाई का ब्यौरा यह साबित करता है कि पार्टी नेतृत्व की चेतावनियां केवल औपचारिक नहीं थीं। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी स्पष्ट संदेश है जो अब भी पार्टी की नीति के विपरीत गतिविधियों में शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

उतरौला (बलरामपुर I मंगलवार को विधानसभा चुनाव में बिजली की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है। शासन-प्रशासन के निर्बाध...
गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई...
राष्ट्रीय 
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत