नवान्न हेल्पलाइन पर शिकायतों की बाढ़, रोजाना आ रहे हजारों कॉल

शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने का निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अवैध शराब कारोबार, कटमनी, सिंडिकेट और अवैध रोड टैक्स से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए हाल ही में शुरू की गई हेल्पलाइन पर बड़ी संख्या में फोन कॉल आ रहे हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन चार हेल्पलाइन नंबरों पर प्रतिदिन औसतन करीब एक हजार कॉल प्राप्त हो रही हैं। इनमें लगभग 90 प्रतिशत शिकायतें निर्धारित विषयों से इतर हैं।

करीब एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इन चार हेल्पलाइन नंबरों का शुभारंभ किया था। इनका उद्देश्य अवैध शराब कारोबार, कटमनी, सिंडिकेट और अवैध रोड टैक्स जैसी शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।

 ट्रोलिंग के बाद गायक अरिजीत सिंह ने दी सफाई, बोले— सीजेपी का समर्थन नहीं करता ये खबर भी पढ़े :  ट्रोलिंग के बाद गायक अरिजीत सिंह ने दी सफाई, बोले— सीजेपी का समर्थन नहीं करता

हालांकि, लोग इन नंबरों का उपयोग सड़क मरम्मत, पड़ोसी विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने और अन्य स्थानीय समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कर रहे हैं।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, उत्तर बंगाल के एक व्यक्ति ने हेल्पलाइन पर फोन कर अपने घर के सामने की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की।

जब उसे बताया गया कि यह नंबर केवल अवैध शराब कारोबार की शिकायतों के लिए है, तब भी उसने नवान्न से समाधान की अपील की। बाद में उसकी शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी गई।

सरकार ने निर्देश दिया है कि हेल्पलाइन पर आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। यदि शिकायत निर्धारित चार श्रेणियों से संबंधित नहीं है, तो उसे संबंधित विभाग के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

यदि शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई जाती है, तो उसे स्थानीय प्रशासन के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, करीब दस प्रतिशत शिकायतें निर्धारित विषयों से संबंधित हैं।

इनमें अवैध रोड टैक्स वसूली, सिंडिकेट गतिविधियों और कथित उगाही से जुड़े मामले प्रमुख हैं। कुछ शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कई वर्ष पहले घर निर्माण के दौरान उनसे कथित रूप से उगाही की गई थी और उन्हें एक विशेष सिंडिकेट से अधिक कीमत पर निर्माण सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सभी शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जा रही है। पुलिस को शिकायतों की जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

हेल्पलाइन पर बड़ी संख्या में अन्नपूर्णा योजना और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। कई लोगों ने योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है, जबकि कुछ ने अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए संपर्क किया।

इसके अलावा, कई लोगों ने लंबे समय से लंबित स्थानीय विवादों और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई है।

राज्य सरकार का कहना है कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक वास्तविक शिकायत को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित