दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

निर्धारित कांवड़ मार्ग से जाने की अपील

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

बुधवार को मीडिया सेल जनपद बागपत की ओर से जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

पुलिस के अनुसार मवीकलां कट बैरियर (थाना कोतवाली बागपत) सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और डायवर्जन लागू किए गए हैं।

अवैध हिरासत के आरोप पर हाईकोर्ट ने खारिज की हैबियस कॉर्पस याचिका ये खबर भी पढ़े : अवैध हिरासत के आरोप पर हाईकोर्ट ने खारिज की हैबियस कॉर्पस याचिका

कांवड़ यात्रियों को केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग से ही गुजरने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही प्रमुख कट प्वाइंट्स और बैरियरों पर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करें।

यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, अन्य यात्रियों का सम्मान करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

एसपी बागपत सूरज कुमार राय का कहना है कि एक्सप्रेसवे जैसे तेज रफ्तार मार्गों पर कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में सभी श्रद्धालु सुरक्षित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित