बच्चों के सीखने की कठिनाइयों का प्रभावी समाधान आवश्यक- सीडीओ
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की निष्ठा और रुचि आवश्यक- एडी बेसिक
बस्ती - बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक निजी होटल में सोमवार को निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद बस्ती एवं संतकबीरनगर के सभी एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ तथा डायट मेंटरों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दक्ष बनाना हम सभी का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए बच्चों की सीखने संबंधी कठिनाइयों का सूक्ष्म विश्लेषण कर उनका प्रभावी समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने एआरपी को सुपरविजन के दौरान सही आंकड़े दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कमजोर बिंदुओं की पहचान कर उनमें सुधार किया जा सकेगा। उन्होंने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में शिक्षक प्रशिक्षण, टूल किट और बाल वाटिका की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा हर्रैया, कप्तानगंज और कुदरहा ब्लॉक के एआरपी के कार्यों की सराहना की। एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग विकसित विद्यालयों से होकर गुजरता है। विद्यालयों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों को पूरी निष्ठा और रुचि के साथ शिक्षण कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं। कहा कि शिक्षकों की प्रतिबद्धता, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण ही विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। डायट प्राचार्य संतकबीरनगर सबीहा मुमताज कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति तभी संभव है, जब सभी शिक्षक और शैक्षिक संसाधन व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से पालन करें। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में शिक्षकों और शैक्षिक संसाधन व्यक्तियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित मूल्यांकन और नवाचार के माध्यम से ही बच्चों को दक्ष बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से आए मुदित ने निपुण भारत मिशन की प्रगति यात्रा, बाल वाटिका के प्रभावी संचालन, निपुण विद्यालय आकलन, समूह गतिविधियों, गुणवत्तापूर्ण मेंटरिंग, टीमवर्क, एनबीएमसी पोर्टल के व्यवहारिक उपयोग तथा समीक्षा बैठक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। जिला निपुण सेल के ऋषभ पाण्डेय ने भी इन विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। अंत में निपुण शपथ के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी, प्रभात श्रीवास्तव धीरेन्द्र त्रिपाठी, बड़कऊ वर्मा, अनीता तिवारी, गरिमा यादव, अरुण प्रताप सिंह, महेंद्र प्रसाद, जनार्दन यादव डायट प्रवक्ता डॉ रविनाथ त्रिपाठी, मो. इमरान, वंदना चौधरी, कल्याण पाण्डेय, गोविन्द प्रसाद, अमन सेन, ऋचा शुक्ला, सत्या चौधरी, शशिदर्शन त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, एसआरजी अंगद पांडेय, भास्कर त्रिपाठी, अशोक चौहान, संजय द्विवेदी जिला समन्वयक आलोक त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, अमित मिश्रा, स्वप्निल श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, ईश्वर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
