अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं पर जताई संतुष्टि
अरुण अग्रवाल
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच का सोमवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के मा सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने निरीक्षण किया। मा. सदस्य ने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन विभाग, आईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र), रेडियोलॉजी विभाग, एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन यूनिट तथा पीआईसीयू वार्ड का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार, साफ-सफाई तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। निरीक्षण के उपरांत मा सदस्य श्री कुंडे ने चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
ये खबर भी पढ़े : नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज.jpeg)
उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, चिकित्सकगण, मीडिया प्रभारी, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ रिजवान, नर्सिंग अधीक्षका एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
