महापौर के जन-संवाद में सीवर, पेयजल शिकायतों का अम्बार,निस्तारण के आदेश

जोन-7 में महापौर का औचक निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दो दिन में समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर सेक्टर-सी में महापौर ने जनता से संवाद किया। इस दौरान लोगों ने उनके सामने सीवर और पेयजल के कारण होने वाली समस्याओं का अम्बार लग गया। मेयर ने सभी शिकायतों को विस्तार से सुना। इसके बाद अधिकारियों पर बरस पड़ी। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के आदेश जारी किये हैं।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सीवर जाम, पेयजल आपूर्ति और अन्य जन सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में चिन्हित सभी समस्याओं का दो दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। महापौर ने सेक्टर-सी में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था तथा पार्कों की खराब स्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित सफाई, कूड़ा उठान, हरित क्षेत्रों का समुचित रखरखाव तथा पार्कों की साफ-सुथरी एवं व्यवस्थित स्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

लालगंज, प्रतापगढ़। श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा दिखा। भोर में...
श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

लखनऊ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश में फार्मेसी शिक्षा, पंजीकरण एवं पेशेवर नियमन को आधुनिक...
उत्तर प्रदेश 
फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

केजीएमयू में बोन व टिश्यू बैंक का शुभारंभ

लखनऊ। चिकित्सा विज्ञान एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में बोन व टिश्यू बैंक का शुभारंभ