शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत ओझा का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। एसबीएम गु्रप ऑफ इंस्टीटयूशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर शिवाकांत ओझा के जन्मदिन पर जुटे शिक्षा मनीषियो ने शैक्षिक क्षेत्र के उन्नयन में प्रो0 ओझा के जारी योगदान की निरंतरता की भी कामना की। वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह व उप प्रबंधक इं. पूर्णांशु ओझा तथा निदेशक डॉ0 संदीप मिश्र आदि के साथ बडी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद शिक्षको ने प्रो0 शिवाकांत ओझा को जन्मदिन पर बुकें एवं स्मृति चिन्ह तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं ने भी प्रो0 शिवाकांत ओझा को आदर्श व्यक्तित्व निरूपित करते हुए अध्ययन के क्षेत्र में सामूहिक अभिरूचि का संकल्प लिया। प्रारम्भ में निदेशक डॉ0 संदीप मिश्र ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 अमित सिंह व संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ0 ओपी द्विवेदी, इं. रमेश प्रताप सिंह, इं. अरविंद मिश्र, सूर्यकांत तिवारी, डॉ0 प्रकाश सिंह, डॉ0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ0 अनीता त्रिपाठी, डॉ0 रजनीश पाण्डेय, डॉ0 सुरभि सिंह, डॉ0 रोहिणी, डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 दुर्गेशचन्द्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं आचार्य रामअवधेश ंिमश्र, प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र, प्रधानाचार्य प्रदोष नारायण सिंह आदि ने भी जन्मदिन पर शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा से मिलकर शुभकामनाएं सौंपी।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

लखनऊ बनेगा पर्यटन का प्रवेश द्वार, नैमिषारण्य से दुधवा तक जुड़ेगा नया टूरिज्म सर्किट

लखनऊ। लखनऊ मंडल को धार्मिक, सांस्कृतिक और ईको टूरिज्म का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ बनेगा पर्यटन का प्रवेश द्वार, नैमिषारण्य से दुधवा तक जुड़ेगा नया टूरिज्म सर्किट

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...