भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ के कार्यालय पर उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का प्रथम आगमन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत कार्यालय में एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती, अनुशासन और संवाद हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ताओं के सुझावों का सम्मान किया जाएगा तथा संगठन हित सर्वोपरि रहेगा।”
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। हमारा लक्ष्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना है।”
राकेश सिंह ने मुख्य प्रवक्ता के प्रथम आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। संगठनात्मक चर्चा सकारात्मक माहौल में हुई और सभी ने पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय वर्मा, राजेश सिंह एवं राजेश मिश्रा राजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य,जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

निर्माणाधीन पुल से लोहे का पाईप गिरने से श्रमिक घायल

फिरोजाबाद, नगर में बन रहा निर्माणाधीन पुल से लोहे का पाईप एक श्रमिक  सिर पर गिरने के दौरान घायल हो...
निर्माणाधीन पुल से लोहे का पाईप गिरने से श्रमिक घायल

बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम की कार्रवाई, कंपनी पर लगा लाखों का जुर्माना

भोपाल। भोपाल नगर निगम ने बिना अनुमति वृक्षों की कटाई किए जाने के मामले में उद्यानिकी कार्य से जुड़ी अर्जुन...
मध्य प्रदेश 
बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम की कार्रवाई, कंपनी पर लगा लाखों का जुर्माना

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर नगर आयुक्त ने किया सांती मन्दिर सहित अन्य मन्दिरो एवं कावंड़ मार्गो का निरीक्षण किया

फिरोजाबाद, श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कांवड़ियों द्वारा किये जाने वाले जलाभिषेक को लेकर नगर आयुक्त ने भोलेनाथ का...
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर नगर आयुक्त ने किया सांती मन्दिर सहित अन्य मन्दिरो एवं कावंड़ मार्गो का निरीक्षण किया

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, राजमिस्त्री की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम सड़क पार कर रहे एक अधेड़ की अज्ञात...
उत्तर प्रदेश 

चहल्लुम को लेकर औरैया में अलर्ट, डीआईजी ने शांति समिति के साथ की बैठक

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आगामी चहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
चहल्लुम को लेकर औरैया में अलर्ट, डीआईजी ने शांति समिति के साथ की बैठक

लखनऊ बनेगा पर्यटन का प्रवेश द्वार, नैमिषारण्य से दुधवा तक जुड़ेगा नया टूरिज्म सर्किट

लखनऊ। लखनऊ मंडल को धार्मिक, सांस्कृतिक और ईको टूरिज्म का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ बनेगा पर्यटन का प्रवेश द्वार, नैमिषारण्य से दुधवा तक जुड़ेगा नया टूरिज्म सर्किट