मुख्यालय वापस जा रहे हैं सीएमओ का रुकी गाड़ी, घायलों को सीएचसी भिजवाया
अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा यात्री घायल
मनोज शर्मा
बाराबंकी। महादेवा मेला निरीक्षण के उपरान्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी डॉ रंजन गौतम के मुख्यालय वापसी के दौरान बाराबंकी-बहराइच रोड, निकट रामपुर खरगी में एक ऑटो वाहन संख्याः यू०पी० 40 सी०टी० 6499 जो कि जनपद बाराबंकी से रामनगर की तरफ जा रहा था, की समय अपराह्न लगभग 03.03 बजे किसी अन्य वाहन से टक्कर हो जाने के कारण पलट गया था.
जिसे देख कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी घटना स्थल पर रुकते हुवे ऑटो सवारियों में जो 05 लोग चोटिल हो गये थे, का परीक्षण कर उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाये जाने की व्यवस्था कीl
ये खबर भी पढ़े : नगराम पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार 5 वारंटी दबोचे, कोर्ट के NBW पर हुई गिरफ्तारी108 एम्बलेंस वाहन संख्याः यू०पी० 32 एफ०जी० 0681 समय 03.11 बजे घटना स्थल पर पहुंच गयी तथा उक्त चोटिलों को लेकर समय सामु०स्वा० केन्द्र रामनगर बाराबंकी लेकर चली गयी। सामु० स्वा० केन्द्र रामनगर बाराबंकी में ऑन डूयटी चिकित्सक को सभी मरीजों को तत्काल उपचार प्रदान किए जाने के निर्देश दिएl
प्राप्त सूचना के अनुसार किसी मरीज को गम्भीर चोटें नहीं आयी थी। समस्त मरीज जनपद बहराइच के निवासी है l सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
