कानपुर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की दिनदहाड़े लूट

बहू और पोते को भी बनाया बंधक फिर लूट की घटना को दिया अंजाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में सोमवार दोपहर तीन बदमाशों ने एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में घुसकर उनकी बहू और नाबालिग पोते को बंधक बना लिया। आरोपित करीब 45 मिनट तक घर में रहे और सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस के अनुसार वारदात श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयनारायण त्रिपाठी के घर हुई। घटना के समय उनके बड़े बेटे शरद चंद्र त्रिपाठी स्कूल गए थे, जबकि घर पर उनकी पत्नी रचना त्रिपाठी और 16 वर्षीय बेटा देवांश मौजूद था। बताया गया कि दोपहर के समय तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। एक आरोपित ने रचना त्रिपाठी को तमंचे के बल पर काबू में कर लिया। विरोध करने पर उनके हाथ बांध दिए गए और मुंह पर कपड़ा व टेप लगा दी गई। इसके बाद बदमाशों ने देवांश को भी चाकू और तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।

संदीप ने संभाली विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी ये खबर भी पढ़े : संदीप ने संभाली विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी

पीड़िता के अनुसार बदमाशों ने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान समेट लिया। जाते समय महिला के कानों के कुंडल, नाक की कील, मंगलसूत्र और पैरों की बिछिया भी उतरवा ली। वारदात के बाद दोनों को एक कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद घर पहुंची कामकाजी महिला और उसके पति ने कमरे का दरवाजा खोलकर दोनों को मुक्त करायाप् इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को पीड़ित परिवार का मोबाइल मुरलीधाम क्षेत्र के पास सड़क किनारे पड़ा मिला है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे में लगाई गई हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध