जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़
ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और संपर्क व्यवस्था होगी बेहतर
जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सात संपर्क मार्गों का लोकार्पण सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण अंचलों में आवागमन आसान होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया संबल मिलेगा।
लोकार्पित परियोजनाओं में खेतासराय–दीदारगंज से जैगहों तक, गुरैनी–सोगर मार्ग से यादव-प्रजापति बस्ती होते हुए गुरैनी मार्ग तक, जपटापुर–मुड़कुडा पिच रोड से लपरी नहर तक, मीरापुर–मुबारकपुर मार्ग से पूरा अंधरी गांव में राजीव यादव के घर तक, जौनपुर–खुटहन से छतौरा तक, जौनपुर–खुटहन मार्ग पर मीरापुर पिच रोड से गुलालपुर तक तथा कोइरीडीहा–मल्हनी मार्ग पर ग्राम सभा जर्गे पिच रोड से जर्सी में अरविंद यादव के घर तक निर्मित संपर्क मार्ग शामिल हैं।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को गति देने वाली जीवनरेखा हैं।
उन्होंने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों और मरीजों का सफर आसान होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है। जनकल्याण और क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए ऐसी परियोजनाएं भविष्य में भी निरंतर संचालित होती रहेंगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
