विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

सरकार पर जनहित के मुद्दों से बचने का लगाया आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सरकारी स्कूलों के बंद होने और राम मंदिर से जुड़े मामलों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

संदीप ने संभाली विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी ये खबर भी पढ़े : संदीप ने संभाली विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी

मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चोरी और चढ़ावे से जुड़े मामलों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं से प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनके अनुसार, छात्रों का आंदोलन केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि वर्षों से चली आ रही परीक्षा व्यवस्था की खामियों के खिलाफ था।

भाजपा के एक नेता की ओर से प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए डॉ. सोनकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बच्चों और युवाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने वाले छात्रों का अपमान उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा की सरकार को सनातन विरोधी बताया।

विधायक ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में खाद की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान मुश्किलों से जूझ रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध